Rajasthan: आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर राहुल गांधी, किसान रैली को करेंगे संबोधित

Rahul Gandhi's TWO day visit to Rajasthan to commence from today, Read Details here: जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वो किसान पंचायत को भी संबोधित करेंगे। मालूम हो कि राहुल गांधी लगातार कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा रहे हैं, ऐसे में राहुल गांधी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है लेकिन राजस्थान दौरे से पहले वो आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

Rajasthan: आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर राहुल गांधी

ये है राजस्थान दौरे का कार्यक्रम

  • सुबह 11:30 बजे हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में किसाना सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी।
  • इसके बाद श्री गंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में दोपहर 3:00 बजे किसान सभाओं को संबोधित करेंगे।
  • राहुल गांधी 13 फरवरी को सुरसुरा में लोक देवता तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन करेंगे।
  • यहां वो किसानों से भी चर्चा करेंगे।
  • इसके बाद वह अजमेर जिले के रूपनगढ़ में किसानों के साथ संवाद करेंगे।
  • राहुल गांधी का नागौर में गोपाल गौशाला मकराना में किसान सभा को संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद वो कल एक ट्रैक्टर रैली में भी हिस्सा लेंगे।

देश को चार लोग चला रहे हैं-'हम दो हमारे दो'

गौरतलब है कि गुरुवार को सदन में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। माना जा रहा था कि, राहुल गांधी कल सदन में बजट पर चर्चा करेंगे, लेकिन राहुल गांधी बजट पर ना बोलकर कृषि कानूनों पर बोले। एक दिन पहले पीएम मोदी द्वारा कृषि कानून पर दिए भाषण पर राहुल गांधी ने जबरदस्त हमला बोला। इस दौरान राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए 200 से अधिक किसानों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश को चार लोग चला रहे हैं-'हम दो हमारे दो'। हर एक आदमी उनके नाम जानता है। हम दो, हमारे दो यह किसकी सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+