बोले CM अशोक गहलोत-'सोशल मीडिया के जरिए नेहरू की इमेज बिगाड़ने की कोशिश'

जयपुर, 27 मई। आज देश के पहले पीएम और सबके चेहेते चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है। आज के इस खास दिन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया उनकी छवि को भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। सरकार में बैठे लोगों ने जिस तरह से पंडित नेहरू की इमेज को बिगाड़ने की नापाक हरकत की है, उन्हीं लोगों ने राहुल गांधी की भी इमेज बिगाड़ने का षड़यंत्र रचा है।'

बोले CM अशोक गहलोत-सोशल मीडिया के जरिए नेहरू की इमेज बिगाड़ने की कोशिश

भाजपा पर वार करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि 'हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस देश पर कभी इस तरह की ओछी हरकतें करने वाली पार्टी का शासन होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में सोशल मीडिया को पूर्व पीएम राजीव गांधी लाए थे, जिससे देश मजबूत बनें लेकिन आज सत्ता में विराजमान कुछ लोग उसी सोशल मीडिया के जरिए निम्नस्तर की बातें कर रहे हैं वो भी देश के उस परिवार के खिलाफ, जिसने राष्ट्र के लिए बलिदान दिया है।'

उन्होंने कहा कि अगर आप किसी के मत से सहमत नहीं हो तो आप राजनीतिक विरोध कीजिए लेकिन अपनी सोच के आधार पर पर्सनल अटैक करना क्या उचित है? ये बहुत ही गिरे हुए स्तर की बातें हैं, जो कि किसी भी नेता के लिए सही नहीं है। इन लोगों की वजह से ही आज राजनीति का स्तर गिर गया है। ये घटिया हरकतें किसी भी तरह से शोभनीय नहीं है।

देश को स्वतंत्र कराने में पंडित नेहरू का बहुत बड़ा हाथ

आपको बता दें कि सीएम ने आज जयपुर के राम निवास बाग स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मीडिया से कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में पंडित नेहरू का बहुत बड़ा हाथ था। वो देश की आजादी के लिए सालों तक जेल में भी रहे। उनकी सोच, उनकी लेखनी और उनके विचार ही उन्हें असाधारण बनाते हैं। आज देश के हर युवा को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। देश के प्रति उनके योगदान को ये राष्ट्र कभी भी नहीं भूला सकता है। उनकी आशावादी सोच, बताए गए मार्ग और अनोखे व्यक्तित्व की वजह से ही आज देश विकास के इस मुकाम पर खड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+