GROUND REPORT IN KOTA: कोचिंग सिटी कोटा में बिहार के छात्र प्रिंस ने सरकार को क्यों दी सलाह ? जानिए
GROUND REPORT IN KOTA: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी के हादसे के बाद कोचिंग संस्थानों की बनी आलिशान बिल्डिंग में आज भी छात्रों के जीवन को जान जोखिम में डाला जा रहा है।
राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में देश की कई ख्यातनाम संस्थान कोचिंग क्लासेज संचालित कर रहे है। ऐसे में वन इंडिया हिंदी की टीम ने कोटा पहुंच ग्राउंड जीरों पर छात्रों से सुरक्षा व्यवस्था और इंतजामों को लेकर चर्चा की।
शहर में घूमते-घूमते वन इंडिया हिंदी की टीम की बिहार के छात्र प्रिंस से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रिंस ने जो कुछ कहा वो आपकों सुनना और समझना चाहिए। कैसे प्रिंस ने कोचिंग संचालकों के पूंजीपतियों की आंखे खोल दी।

बिहार के मोतीहारी जिले के निवासी प्रिंस राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में पिछले करीब 18 महीनों से जेईई की पढ़ाई कर रहे है। दिल्ली में हुए हादसे को लेकर प्रिंस ने बताया कि वो बेहद शर्मनाक है। सिस्टम को क्रप्ट करने वाला कृत्य है। पुलिस और प्रशासन को क्रप्ट साबित करने वाली घटना है।
Recommended Video
अब तक खैर कुछ नहीं कर सकते है लेकिन हां इतना जरूर हो कि उन तीनों बच्चों को एक जस्टिस दिलाया जा सके। इसके लिए सरकार और पुलिस को मिलकर उनकों एक जस्टिस दिलाना चाहिए।
प्रिंस ने बताया कि जहां वो रह रहे है और पढ़ाई कर रहे वहां तो बेसमेंट वाली स्थिति नहीं है। बेसमेंट में सिर्फ पार्किंग किया जा रहा है। क्लासेज ग्राउंड फ्लोर या फिर फर्स्ट फ्लॉर पर चल रही है।
प्रिंस ने सिस्टम और सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि रूपयों कमाने के चक्कर में सिर्फ यह सब हुआ कि नियमों को ताक में रखकर बेसमेंट में वो सब कुछ हुआ लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। सरकार को चाहिए कि ऐसे कोचिंग संचालकों को लेकर एक सख्त गाइडलाइन लानी चाहिए।
प्रिंस ने यह भी बताया कि सरकार को ऐसे लापरवाह अधिकारियों, कोचिंग संचालकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कोई दूसरा हादसा ना हो।












Click it and Unblock the Notifications