Delhi-Mumbai Expressway का उद्घाटन करने दौसा आएंगे PM Modi, देखें एक्सप्रेस वे का VIDEO
Delhi-Mumbai Expressway : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी 2023 को राजस्थान के दौसा आएंगे। भीलवाड़ा के देवनारायण मंदिर में आने के 15 दिन बाद पीएम मोदी का राजस्थान में यह दूसरा दौरा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ग्रीन कॉरिडोर वाले एक्सप्रेस वे उद्धाटन करने के लिए 12 फरवरी को राजस्थान आएंगे। वे दौसा जिले में पहले फेज सोहना-दौसा खंड की दोपहर दो बजे शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान में महज 15 दिन में यह दूसरा दौरा है। दौसा से पहले वे भगवान देवरानारायण की जयंती पर भीलवाड़ा आए थे। इधर, दौसा जिले के गांव धनावड़ में पिछले 10 दिन से प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे की तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
Recommended Video


Delhi-Mumbai Expressway Dhanavad Dausa
दौसा जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर स्थित गांव धनावड़ में पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके लिए धनावड़ में विशालकाय डोम बनाया गया है। भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि डोम में 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरी सभा में दो लाख लोग आएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी के दौसा दौरे की खास बातें
- पीएम मोदी विशेष हेलिकॉप्टर से गांव धनावड़ आएंगे।
- वीवीआईपी गेस्ट के लिए 6 हेलीपैड बनाए गए हैं।
- धनावड़ रेस्ट एरिया में 3 डोम बनाए गए हैं।
- सभा में वीआईपी गेस्ट हेलिकॉप्टर से आएंगे।

दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस की खास बातें
- दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस वे कुल लंबाई 1385 किलोमीटर है।
- यह एक्सप्रेस वे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात व महाराष्ट्र से गुजरेगा।
- राजधानी दिल्ली को मुम्बई से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेस वे दुनिया में सबसे लंबा है।
- 9 मार्च 2019 से निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे के मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।
- दिल्ली मुम्बई हाईवे आठ लेन का है। बाद में इसे 12 लेन किया जा सकता है।
- दिल्ली से मुम्बई के बीच गुरुग्राम, अलवर, दौसा, कोटा, रतलाम, वडोदरा जैसे बड़े जिले इससे जुड़ेंगे।

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे कहां कितना KM?
- राजस्थान में 374 KM
- हरियाणा में 160 KM
- मध्य प्रदेश में 245 KM
- गुजरात में 423 KM
- महाराष्ट्र 174 KM

55 स्थानों पर फाइटर जेट भी उतर सकेंगे
- 1355 किमी लंबे एक्सप्रेस वे में से 738 किमी बन चुका है। रोड वर्क चल रहा है। अधिकांश काम हो चुका है।
- दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे छह राज्यों से गुजरेगा। इसी खास बात यह है कि इसमें 55 ऐसी जगह होंगी, जहां फाइटर प्लेन भी उतर सकेंगे।
- इस एक्सप्रेस-वे दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट (नोएडा) को जोड़ा जा रहा है। इससे लंबाई 1386 किमी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications