राजस्थान की इस महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु, बदमाशों ने गांव में चस्पा किए गंदी बातें लिखे पोस्टर
प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव की धापू बाई खारोल ने इच्छा मृत्यु की इजाजत चाही है। इस संबंध में छोटी सादड़ी एसडीएम बिंदूबाला राजावत को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में धापू बाई ने बताया है कि 31 जनवरी को गांव के ही कुछ बदमाशों ने उसके खिलाफ अश्लील व शर्मसार कर देने वालीं बातें लिखकर गांव में पोस्टर चिपका दिए।

पीड़िता ने पुलिस थाने में 31 जनवरी 2019 को रिपोर्ट भी दर्ज करवाई लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया। इसको लेकर पीड़िता ने 17 मार्च 2019 को प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी अपनी समस्या प्रस्तुत की थी। जिस पर एसपी ने छोटीसादड़ी थानाधिकारी को कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए। इस पर भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रात को घर में घुसकर उसके बच्चों के सामने उसकी पिटाई की। 6 अगस्त 2016 को पीड़िता पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थी। तब गांव के मध्य बीच में ही आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ फिर मारपीट की, जिसमें वह बेहोश हो गई थी।
ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोटी सादड़ी लाया गया, जहां से उदयपुर रैफर कर दिया गया। धापू बाई का आरोप है कि उसके साथ इतना सब होने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए वह जीना नहीं चाहती और इच्छा मृत्यु मांग रही है।












Click it and Unblock the Notifications