Rajasthan News: आदिवासियों के हिंदू नहीं होने पर सियासी बवाल, मंत्री मदन दिलावर और राजकुमार में बयानबाजी

Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर से सियासी बवाल छिड़ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कैबिनेट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बाप(भारतीय आदिवासी पार्टी) के डीएनए जांच के बयान के बाद द्वंद छिड़ गया है।

भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा है कि मंत्री दिलावर को अपनी मानसिकता की जांच की जरूरत है।

political-uproar-over-education-minister-madan-dilawar-and-rajkumar-over-tribals-not-being-hindus

राजकुमार ने कहा कि मदन दिलावर शिक्षा मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे हैं ऐसे में उन्हें ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। सांसद राजकुमार रोत ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में आधे राजस्थान में भाजपा की करारी हार के बाद शिक्षा मंत्री बौखला गए हैं और अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर भारत आदिवासी पार्टी के नेताओं के खुद को हिंदू नहीं मानने वाले बयान पर की गई टिप्पणी को लेकर भारत आदिवासी के पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने पलटवार किया है।

बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा सीट से सांसद राजकुमार रोत ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को नसीहत देते हुए कहा है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उन्हें अपने डीएनए जांच करानी चाहिए।

दरअसल शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बाप पार्टी के नेताओं की ओर से खुद को हिंदू नहीं माने जाने पर ऐतराज जताते हुए कहा था कि जो पार्टी देश और समाज को तोड़ने की गतिविधियां शुरू करें उन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि बाप पार्टी के नेता खुद को हिंदू नहीं मानते तो उनके डीएनए की जांच कर लेंगे।

'शिक्षा मंत्री बौखला गए हैं, अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं'
इधर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस बयान पर बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट से बाप पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राजकुमार रोत ने कहा कि शिक्षा मंत्री को अपनी मानसिकता की जांच की जरूरत है। राजकुमार ने कहा कि मदन दिलावर शिक्षा मंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे हैं ऐसे में उन्हें ऐसी भाषा शोभा नहीं देती।

सांसद राजकुमार रोत ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में आधे राजस्थान में भाजपा की करारी हार के बाद शिक्षा मंत्री बौखला गए हैं और अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।

भारत आदिवासी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर विवादित बयानबाजी करते रहे हैं।

उन्होंने आदिवासी समुदाय को लेकर हालिया बयान जो अपने को हिन्दू नहीं मानते हैं वे अपना डीएनए टेस्ट कराएं, यह अत्यंत ही निंदनीय और गैर जिम्मेदाराना बयान हैं। भारतीय जनता पार्टी का आदिवासियों से नफरत को प्रदर्शित करता है।

हम केन्द्र सरकार से मांग करते हैं आधार कार्ड की तर्ज पर DNA CARD मूल पहचान का आधार बनाया जाए और जो लोग वर्तमान ईरान, ईराक, इजरायल, मिश्र, अरब देशों, सिरिया, तुर्की, युनान, युक्रेन, मंगोलिया, मध्य एशियाई देशों के DNA के प्रमाणित हो जाते हैं उन्हें विदेशी आप्रवासी घोषित कर वोट देने के अधिकार से वंचित किया जाए।

अब बाप और शिक्षा मंत्री की इस लड़ाई में कांग्रेस ने अपनी सियासी रोटी सैंकना शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक्स पर पोस्ट तीखी टिप्पणी कर हमला बोला है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिमागी रूप से बीमार है, बहुत बीमार हैं। उनके बयानों में बार-बार बौद्धिक दिव्यांगता झलक रही है। आदिवासी समाज के DNA को लेकर दिया गया उनका बयान अति निंदनीय है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+