खुद को मंत्री का आदमी बताया तो पुलिसवाले ने धुन दिया, देखिए वीडियो
गाड़ी मालिक ने खुद को मंत्री का आदमी बताकर सत्ता की हनक दिखाई तो पुलिसवाले ने उसकी सारी खुमारी पलभर में उतार दी।
जोधपुर। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक शख्स के साथ पुलिसवाले की हाथापाई हो रही है। दोनों एक-दूसरे पर झपटते हैं और मारपीट शुरू हो जाती है। इंटरनेट पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के जोधपुर इलाके का है।

पार्किंग को लेकर पुलिसवाले से हाथापाई
इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि किसी जगह पर पार्किंग के दौरान विवाद में गाड़ी मालिक से पुलिसवाले की झड़प हुई। पुलिसवाला गाड़ी मालिक को सही जगह पार्किंग करने के लिए कह रहा था लेकिन वह नहीं माना।
खुद को बताया मंत्री का आदमी
पुलिसवाले के मना करने के बाद गाड़ी मालिक खुद को मंत्री बताते हुए सत्ता की धौंस दिखाने लगा। इस पर पुलिसवाले से नहीं रहा गया और परेशान होकर उसने गाड़ी मालिक की पिटाई कर दी।
हाथापाई के दौरान गाड़ी मालिक ने पुलिसवाले का बेल्ट छीन लिया। दोनों झाड़ी में गिरकर एक-दूसरे पर वार करते रहे। पुलिसवाला भारी पड़ गया। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। आप भी देखिए, यह वायरल वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications