Rajasthan News: राजस्थान लोकसेवा आयोग में पेपर लीक के बाद अब डिग्रियों का फर्जीवाड़ा...दो अभ्यर्थी हिरासत में
Ajmer News: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने दो महिला अभ्यर्थियों द्वारा डिग्रियों में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है। अब जालसाजी करने वाली इन दो महिला अभ्यर्थियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की सजगता से दो महिला अभ्यर्थियों द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्रियों में किया गया फर्जीवाड़ा सामने आया है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता एवं मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता की अगुआई में गठित विशेष टीम ने प्रकरण में पूर्ण अनुसंधान करने के बाद संपूर्ण साक्ष्यों के साथ दो महिला अभ्यर्थियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
आयोग के वरिष्ठ उपसचिव द्वारा दोनों के विरूद्ध सिविल लाइन पुलिस थाना, अजमेर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रकरण प्राध्यापक-हिन्दी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 से जुड़ा हुआ है।
ऑनलाइन आवेदन में वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय में बताया था प्रवेशित
आयोग सचिव ने बताया कि इस परीक्षा में सफल रही दो अभ्यर्थियों की अभिस्तावना को आयोग द्वारा संदेह के आधार पर रोका गया था।
आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए 2 जून 2022 को किए गए ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थी ब्रह्मा कुमारी पुत्री बाबूलाल, जन्म तिथि 05 फरवरी 1993, निवासी- गॉव. भूतेल, पोस्ट. देवड़ा, तहसील. चितलवाना, हाल जिला- सांचौर ने स्वयं की स्नात्तकोत्तर योग्यता, एम.ए (हिन्दी) के संबंध में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा स्कॉलर संख्या 194027070428 में स्वयं को अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होना बताया गया था।
इसी प्रकार अभ्यर्थी कमला कुमारी पुत्री भारमल विषनोई, जन्म तिथि 20 जुलाई 1993, निवासी- गॉव. वाड़ा भाड़वी, पोस्ट. भाड़वी, तहसील. बागोड़ा, हाल जिला-सांचौर (राज.), पिनकोड़. 343030 द्वारा दिनांक 12 मई 2022 को किये गये आनॅलाईन आवेदन के समय स्नात्तकोत्तर योग्यता, एम.ए (हिन्दी) के संबंध में वर्धमान महावीर खुला विष्वविद्यालय, कोटा में स्कॉलर संख्या 174027071200 पर प्रवेषित होना अंकित किया गया।
काउंसलिंग में मेवाड़ यूनिवर्सिटी से अधिस्नातक डिग्री प्राप्त होना बताया
परीक्षा आयोजन किये जाने के उपरांत परिणाम जारी किये जाने की प्रक्रिया के दौरान इस परीक्षा हेतु विचारित सूची (अर्थात कुल विज्ञापित पदो की लगभग 02 गुना अभ्यर्थियों की सूची) दिनांक 14.06.2023 को जारी की गई एवं उक्त विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच आयोग कार्यालय में दिनांक 31.07.2023 से 14.08.2023 तक आयोजित की गई।
उक्त पात्रता जांच में अभ्यर्थी ब्रह्मा कुमारी, रोल न. 431623 दिनांक 07.08.2023 को पात्रता जांच हेतु उपस्थित हुई तथा पात्रता जांच के दौरान ऑनलाईन आवेदन की अंतिम दिनांक 04.06.2022 से पूर्व ही मेवाड़ यूनिवर्सिटी से वर्ष 2018 में अर्जित की गई एम.ए (हिन्दी) एनरोलमेंट संख्या- एमयूआर 1673549 की अंकतालिकाएं ब्रह्मा कुमारी द्वारा जमा करवाई गई एवं उपाधि (डिग्री) प्राप्त होने पर जमा करवाने के संबंध में शपथ पत्र दिनांक 05 अगस्त 2023 भी प्रस्तुत किया गया।
इसी तरह अभ्यर्थी कमला कुमारी, रोल न. 442663 दिनांक 10.08.2023 को पात्रता जांच के लिए उपस्थित हुई तथा पात्रता जांच के दौरान ऑनलाईन आवेदन की अंतिम दिनांक 04.06.2022 से पूर्व ही मेवाड़ यूनिवर्सिटी से वर्ष 2019 में अर्जित की गई एम.ए (हिन्दी) एनरोलमेंट नंबर एमयूआर 1727503 की अंकतालिकाएं कमला कुमारी द्वारा जमा करवाई गई एवं उपाधि (डिग्री) प्राप्त होने पर जमा करवाने के संबंध में शपथ पत्र दिनांक 05.08.2023 भी प्रस्तुत किया गया।
शपथ-पत्र में दोनों ही अभ्यर्थियों ने ई-मित्र संचालक की गलती बताकर शपथ पत्र पेश किया था । इसमें दोनों ही अभ्यर्थियों ने वर्धमान महावीर खुला विष्वविद्यालय के स्थान पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करना शपथ-पत्र में दर्ज किया गया ।
जब राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मेवाड़ यूनिवर्सिटी से रिपोर्ट मांगी तो दोनों की ही डिग्रियां फर्जी निकली। जिसके बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों भी अभ्यर्थियों ने फर्जीवाड़ा उजागर होते देख बीमारी व सूचना प्राप्त न होने हवाला देकर बचने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications