Rajasthan News: धौलपुर के बीहड़ का ईनामी डकैत देशराज गुर्जर गिरफ्तार..इसके अपराध की इतनी बड़ी है लिस्ट
Rajasthan Crime News: प्रदेश के बीहड़ में पैर पसार रहे डकैतों, बदमाशों की धरपकड़ को लेकर एक बार फिर पुलिस ने एक्शन शुरू किया है। पुलिस ने बीहड़ के 25 हजार के ईनामी बदमाश देशराज को गिरफ्तार किया।
धौलपुर जिले की सोने का गुर्जा थाना पुलिस एवं क्यूआरटी टीम को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीहड़ से 25 हजार के इनामी डकैत देशराज गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा समेत दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

थानाप्रभारी भीम सिंह ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देश में वांछित अपराधी, बदमाश एवं डकैतों की धर पकड़ के लिए विशेष सौ दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।ट
इस अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होंने बताया स्थानीय पुलिस को सोमवार को जरिए मुखबिर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 25000 का इनामी बदमाश देशराज गुर्जर पुत्र सूबेदार गुर्जर निवासी महुआ की झोर सोने का गुर्जा बीहड़ में हनुमान जी मंदिर के पास वारदात के इरादे से घूम रहा है।
मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ क्यूआरटी टीम को शामिल कर कार्रवाई करने के लिए मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर देशराज गुर्जर को दबोच लिया।
बदमाश के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा समेत दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। थाना प्रभारी ने बताया बदमाश वारदात के इरादे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। लेकिन पुलिस ने समय रहते दबोच लिया है।
बदमाश देशराज गुर्जर करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र से संगीन मुकदमों में वांछित चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर करौली जिला पुलिस द्वारा 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था।
बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में बड़ी वारदातों के राज खुल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications