पुलिस ने रुकवाई बारात, दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारा और पिता को हिरासत में लिया
भीलवाड़ा, 30 अप्रैल। त्रिपुरा में डीएम द्वारा शादी समारोह में किए गए अभद्र व्यवहार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजस्थान में कपड़ा नगरी भीलवाड़ा में भी अधिकारियों की वैसी कुछ झलक शुक्रवार को रोडवेज बस स्टेण्ड चौराहे पर देखने को मिली।

महेश भवन से रवाना हुई निकासी को मात्र 50 कदम बाद ही पुलिस के आलाधिकारियों ने रुकवा दिया। दूल्हे को भी घोड़ी पर से उतारने के आरोप भी पुलिसकर्मियों पर लग रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि आरसी व्यास कॉलोनी निवासी मुकेश कोगटा के पुत्र शुभम कोगटा की निकासी भवन से रवाना हुई।
एक परिवार के लोग बारात निकालकर कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। घोड़ी पर दूल्हे को बैठाकर बारात निकाल रहे थे। इनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा: ASP भीलवाड़ा, राजस्थान pic.twitter.com/ud1FeRuCeW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2021
कुछ ही दूर पर पुलिस उपाधीक्षक भंवर रणधीर सिंह जाप्ते के साथ बिन्दौरी को रुकवा दिया और मौके पर पुलिसकर्मियों से बातचीत करने का प्रयास किया, मगर अधिकारियों ने नहीं सुनी। वहीं, इस मामले में दूल्हे के परिजनों ने मीडिया से बात करने से साफ इंकार कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक शहर भंवर रणधीर सिंह का कहना है कि पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा और जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते के साथ हम गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इस बिन्दौरी को देखकर कोविड गाइडलाइन का इसे उल्लंघन बताया। इस पर हमने कानूनी कार्रवाई हो। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में लियाा है।












Click it and Unblock the Notifications