PM Modi in Churu: BJP प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के लिए वोट मांगने चूरू आए पीएम मोदी, बताई टिकट देने की वजह
PM Narendra Modi in Churu: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में धड़ाधड़ जनसभाएं कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने पांच अप्रैल को चूरू पुलिस लाइन ग्राउंड में विशाल विजय शंखनाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के लिए वोट मांगे और विपक्ष पर निशाना साधा।

चूरू में राम राम सा, भारत माता की जयकारे व जीणमाता, सालासर बालाजी, बाबा खाटूश्यामजी और वीर गोगाजी महाराज को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुश्मनों को भी पता है ये मोदी हैं, ये नया भारत है, ये नया भारत घर में घुस कर मारता है।
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोग जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं। वैसे राजस्थान में तेज धूप पड़ती है, मगर आज मौसम साथ दे रहा है। कई बार प्रकृति भी इशारा कर देती है कि हवा का रुख किस ओर है।
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान का किसान, नौजवान ही बल्कि पूरे प्रदेश कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार। दिल्ली से नरेंद्र चूरू के देवेंद्र के लिए जनता से आशीर्वाद मांगने आया है। जब नरेंद्र देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगता है तो आप लोग छप्पड़ फाड़कर दे देते हैं।
देवेंद्र झाझड़िया से नरेंद्र मोदी का पुराना रिश्ता
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवेंद्र के साथ मेरा बहुत पुराना निकट नाता रहा है। मैं पहली बार देवेंद्र से मिला और उसकी मां की बातें सुनी, वह मेरे मन को छू गई। शेखावटी की अनपढ़ और गरीब मां जिसका बेटे का शरीर मुसीबतों से गुजारा करने वाला शरीर है वो उसे दुनिया में नाम रोशन के लिए मां प्रेरित करती है।
चूरू से देवेंद्र झाझड़िया को इसलिए दिया टिकट
देवेंद्र को टिकट देने का मकसद यही है कि जो गरीब मां का बेटा होता है उसके सपने भी पूरे होने चाहिए। मेरे देश के जो खिलाड़ी हैं हिंदुस्तान के खेल जगत के बेटे बेटियां है उनको प्रोत्साहिन मिले। आपके खेल का कार्यकाल ये देश भूलने वाला नहीं है। उसका सिंबल देवेंद्र है। इस साथी ने दुनिया में जाकर देश का डंका बजाया। पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि देवेंद्र को भरपूर आशीर्वाद दीजिए और मैं वादा करता हूं कि मैं आपके सापनो को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दूंगा।

बता दें कि जनसभा में चूरू से BJP उम्मीदवार देवेंद्र झाझड़िया, MLA हरलाल सहारण, भाजपा नेता राजेंद्र राठोड़, झुंझुनूं की पूर्व सांसद संतोष अहलावत, झुंझुनूं से भाजपा उम्मीदवार शुभकरण चौधरी, चूरू भाजपा नेता वासुदेव चावला समेत बड़ी संख्या भाजपा नेता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि चूरू से राहुल कस्वां दो बार भाजपा सांसद रहे, मगर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में राहुल कस्वां पर आरोप लगे कि उन्होंने तारानगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र राठौड़ को चुनाव हरवा दिया। राठौड़-कस्वां की लड़ाई के चलते लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने कस्वां का टिकट काट दिया। कस्वां कांग्रेस में चले गए और चूरू से कांग्रेस के उम्मीदवार बन गए जबकि भाजपा ने देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications