देवनारायण जयंती: भीलवाड़ा में बोले पीएम मोदी- उम्मीद भरी नजरों से भारत की तरफ देख रही है दुनिया

भगवान देवनारायण की जयंती पर पीएम मोदी ने भीलवाड़ा के मलसेरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत सिर्फ एक जमीन की टुकड़ा ही नहीं बल्कि सभ्यता, सद्भावना, क्षमता की अभिव्यक्ति भी है।

PM Modi in Bhilwara

PM Modi in Bhilwara: पीएम मोदी शनिवार को भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मलसेरी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस के बाद पीएम ने अपने संबोधन में भारत की प्राचीन विरासत पर गर्व करने और गुलामी की मानसिकता से निकलने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि समूचा विश्व अब भारत की ओर उम्मीद की निगाहों ने देखता है। ऐसे में हमें अब अपने संकल्पों को सिद्ध करके आगे बढ़ना चाहिए ताकि भारत अपनी उम्मीदों पर खरा उतर सके।

पीएम मोदी शनिवार सुबह उदयपुर पहुंचे। जहां से वे भीलवाड़ा के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी भीलवाड़ा में भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। भीलवाड़ा में जिस जगह पर पीएम मोदी पहुंचे जिला मुख्यलाय से करीब 60 किमी दूर है।

भारत सभ्यता, संस्कृति, सद्भावना का प्रतीक: पीएम मोदी
भीलवाड़ा के मालासेरी डूंगरी गांव पहुंचे पीएम मोदी भगवान देवनारायण के मंदिर में पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में भारत की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि हमारे देश में हजारों वर्षों से सामाजिक शक्ति की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी विरासत पर गर्व करते हुए गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में सामाजिक शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका रही है। भारत सिर्फ एक देश नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, सद्भावना, क्षमता की अभिव्यक्ति है।

संकल्पों कि सिद्धि का समय: पीएम
पीएम मोदी ने भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें 'अवतरण महोत्सव' के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा के अलावा टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद, अजमेर और चित्तौड़गढ़ जिले के लोग शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही है। हमें अपने संकल्पों को सिद्ध करके दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरना है। पीएम ने सभी से भारत की विरासत पर गर्व करने का आग्रह किया।

भगवान विष्ण के अवतार हैं देवनारायण
भगवान देवनारायण राजस्थान में एक प्रसिद्ध गुर्जर देवता हैं। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। हरवर्ष उनका जन्मोत्सव धूमधाम ने मनाया जाता है। भगवान देवनारायण की जयंती पर मलसेरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होती है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर इस बार प्रशानसन की ओर भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे।

Recommended Video

      Pariksha Pe Charcha 2023: PM Narendra Modi ने छात्रों को दिया मूलमंत्र, जानें क्या? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+