Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव में जनता से कौन सा 'निजी काम' करवा रहे पीएम मोदी?
Pm Modi In Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनावों की रैलियों में पीएम नरेंद्र मोदी जनता का यह निजी काम सौंप रहे कि वे रैली के बाद घर जाकर परिजनों को उनका राम-राम बोले और आशीर्वाद लें।
Pm Modi In Rajasthan Chunav: यूं तो चुनाव जीतने के लिए नेता जनता से उनका हर काम करने का वादा करते हैं, मगर राजस्थान चुनाव 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी जनता को ही अपना निजी काम सौंप रहे हैं। हर चुनावी रैली में मोदी जनता से अपना वो काम करनवाने की हामी भी भरवाते हैं। (वीडियो नीचे)
राजस्थान चुनाव 2023 में पीएम मोदी जनता से कौन सौ निजी काम करवा रहे हैं, जानिए खुद मोदी की ही जुबानी, जो वे हाल ही भरतपुर, बायतू (बाड़मेर) की चुनावी रैली में भी बोल चुके हैं।

''भाइयों-बहनों! मेरा एक काम करना है। करोगे? यह चुनावी काम नहीं है। मेरा निजी काम है। आपका पर्सनल काम बताता हूं। करोगे ना? आप भरतपुर की रैली से घर जाना और परिवार के हर किसी सदस्य को हाथ जोड़कर कहना कि अपने मोदी जी भरतपुर आए थे। सबको बताना अपने मोदी जी... प्रधानमंत्री मत कहना। मैं तो हर परिवार का बेटा हूं।
घर जाकर कहना कि अपने मोदी जी भरतपुर आए थे। उन्होंने आपको राम राम कहा है। इतना कर दोगे? हर घर जाकर कह दोगे? जब आप उनको कहोगे ना कि अपने मोदी जी ने आपको राम राम कहा है। तब हर परिवार मुझे आशीर्वाद देगा और जब परिवार मुझे आशीर्वाद देता है तो मेरी ऊर्जा अनेक गुना बढ़ जाती है।
मेरे दौड़ने का हौसला बढ़ जाता है। दिन रात काम करने का मन बना रहता है। यह आशीर्वाद बहुत बड़ी ऊर्जा है। इसलिए हर परिवार में जाकर मेरा राम-राम कहना और वो आशीर्वाद मुझे मिल जाएगा तो आपके लिए नई ऊर्जा के साथ जुटा रहूंगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कन्नर की मौत के बाद 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा। तीन दिसंबर को अन्य राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम व तेलंगाना के साथ मतों की गिनती की जाएगी। पीएम मोदी राजस्थान में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 को बायतू व 18 को भरतपुर और नागौर में चुनावी रैली को सम्बोधित किया। पीएम मोदी 19 नवंबर को शाम चार बजे झुंझुनूं आएंगे। 22 व 23 नवंबर को जयपुर व जोधपुर में रोड शो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications