PM मोदी ने अफगानिस्तान के राजदूत को क्यों दी राजस्थान-गुजरात के गांव हरिपुरा जाने की सलाह?
हनुमानगढ़, 2 जुलाई। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्जई एक भारतीय डॉक्टर की तारीफ करने के बाद राजस्थान आने की इच्छा जताकर छा गए। अफगान राजदूत ने हिंदी में ट्विट कर भारतीय डॉक्टर्स की जमकर तारीफ की। इतने में सचिन पायलट समर्थक कांग्रेस नेता हनुमानग निवासी बलकौर ढिल्लो ने उन्हें अपने गांव हरिपुरा आने का न्योता दे दिया।
Recommended Video

भारत-अफगान दोस्ती का नया अध्याय लिखा गया
लंबे चले संवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अफगान राजदूत को राजस्थान और गुजरात दोनों हरिपुरा गांव जाने की सलाह दी और लिखा कि ट्विटर पर भारत-अफगान दोस्ती का नया अध्याय लिखा गया, जिसमें पीएम और राजदूत के बीच सीधा संवाद हुआ। उसमें मुख्य सूत्रधार पूर्व प्रधान बलकौर ढिल्लो बने।

राजदूत ने पूछा कि सूरत का हरिपुरा गांव
जवाब में अफगान राजदूत ने पायलट समर्थक नेता से पूछा कि सूरत का हरिपुरा गांव? इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगान राजदूत को टैग कर ट्वीट किया- आप बलकौर सिंह ढिल्लो के हरिपुरा भी जाइए और गुजरात के हरिपुरा भी जाइए, वो भी अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। मेरे भारत के एक डॉक्टर के साथ का अपना अनुभव आपने जो शेयर किया है, वो भारत-अफगानिस्तान के रिश्तों की खुशबू की एक महक है।"

अफगान राजदूत ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं थे
प्रधानमंत्री के ट्वीट करते ही अफगानिस्तान के राजदूत और पायलट समर्थक नेता ट्वीटर पर छा गए। राजस्थान और गुजरात के अलावा देश भर के यूजर्स ने इस पर खूब कमेंट किए। अफगान राजदूत ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं थे।
दरअसल, डॉक्टर्स डे के मौके पर भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्जई ने भारतीय डॉक्टरों की तारीफ में दो ट्विट किए थे, जिससे पूरी बातचीत की शुरुआत हुई।
अफगान राजदूत ने शेयर किया ये किस्सा
अफगान राजदूत ने अपने ट्विट में लिखा था कि कुछ दिन पहले मैं इलाज के लिए एक डॉक्टर के पास गया था। यह जानने पर कि मैं भारत में अफ़ग़ान राजदूत हूं। डॉक्टर ने मेरे इलाज के लिए कोई भी भुगतान स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
जब मैंने कारण पूछा तो मुझे बताया गया कि मैं अफगानिस्तान के लिए बहुत कम कर सकता हूं और यानी मैं एक भाई को चार्ज नहीं करूंगा। आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं थे। यह भारत है। प्यार, सम्मान, मूल्य और करुणा। आपके कारण मेरे दोस्त, अफगान थोड़ा कम रोते हैं, थोड़ा और मुस्कुराते हैं और बहुत अच्छा महसूस करते हैं।

पायलट समर्थक ने इस तरह दिया न्योता
इस पर राजस्थान में पूर्व सीएम सचिन पायलट के समर्थक नेता बलकौर ढिल्लो ने जवाबी ट्विट करते हुए राजदूत को हनुमानगढ़ की संगरिया तहसील में स्थित अपने गांव हरिपुरा आने का न्योता दिया। इस पर अफगान राजदूत ने पूछा- गुजरात में सूरत का हरिपुरा गांव? ढिल्लो ने जवाब में लिखा- नहीं सर, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में है हरिपुरा गांव। पंजाब राज्य की सीमा से सटा हुआ है मेरा गांव।

अफगानी राजदूत ने लिखा- मैं एक दिन हरिपुरा जरूर जाऊंगा
अफगान राजदूत ने जवाबी ट्विट किया और कहा कि अफगानिस्तान के साथ राजस्थान का एक लंबा इतिहास रहा है। मैं एक दिन हरिपुरा जरूर जाऊंगा और अपने दोस्तों से राजस्थानी पगड़ी की उम्मीद करूंगा। इस पर कांग्रेस नेता और अति रिक्त महाधिवक्ता सत्येंद्र सिंह राघव ने लिखा- जयपुर के महाराजा स्वर्गीय सवाई मानसिंह जी ने लंबे समय तक अफगान में सेनापति के रूप में कार्य किया था।
आपको राजस्थानी पगड़ी के साथ, पंजाबी पगड़ी और साफा भी भेंट करेंगे
बलकौर ढिल्लो ने अफगान राजदूत को जवाब दिया कि 'आपको राजस्थानी पगड़ी के साथ, पंजाबी पगड़ी और साफा भी भेंट करेंगे। फरीद जी। अफगान राजदूत ने जवाब में लिखा- धन्यवाद मेरे भाई । स्थिति को सामान्य होने दें, मैं अविश्वसनीय भारत के कई अद्भुत हिस्सों का दौरा करना चाहता हूं। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अफगान राजदूत को गुजरात और राजस्थान दोनों के हरिपुरा जाने की सलाह दी।
एक ट्विट कर राजस्थान देश प्रदेश में छा गए अफगान राजदूत
डॉक्टर्स डे से ठीक पहले भारतीय डॉक्टर्स की तारीफ के बाद राजस्थान आने के न्योते पर अफगान राजदूत देश भर में छा गए। ट्विटर पर चल रहे संवाद के बीच में पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब देकर अफगान राजदूत को अचानक चर्चा में ला दिया। एक ट्विट ने भारत अफगान मैत्री को जन सामान्य तक ला दिया।












Click it and Unblock the Notifications