Phalodi satta Bazar: राजस्थान में 13 सीटों पर मतदान, फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों में ये दिग्गज हार रहे?
Phalodi Satta Bazar Predictions for Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान चुनाव में पहले चरण के बाद दूसरे चरण की सीटों पर भी फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों की विशेष नजर है। फलोदी वालों ने ताजा भाव भी जारी किए गए हैं, जो भाजपा की टेंशन बढ़ाने व कांग्रेस को खुश करने वाले हैं।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की 12 सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जा चुके हैं। सभी 25 सीटों के मतों की गिनती 4 जून को देशभर में एक साथ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: फलोदी सट्टा बाजार से कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज, 12 सीटों के ताजा भावों ने बढ़ाई BJP की टेंशन

चुनाव में अपने सटीक अनुमानों के लिए कुख्यात या विख्यात फलोदी सट्टा बाजार ने राजस्थान में दोनों चरण की सीटों पर के लिए ताजा भाव बताए हैं। पहले चरण में कई दिग्गज चुनाव हारते नजर आए रहे हैं। हालांकि फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान कई बार गलत भी साबित भी होते हैं।
सबसे बात अगर पहले चरण की 12 सीटों की करें तो इनमें फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों के अनुसार झुंझुनूं व चूरू समेत कई सीटों पर कांग्रेस का दस साल बाद खाता खुलता दिख रहा है। मतलब यहां पर कांग्रेस की जीत मानी जा रही है जबकि सीकर सीट पर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व भाजपा के बीच कड़ी टक्कर बता रहे।
ऐसे समझिए फलोदी सट्टा बाजार का गणित
चुनाव में जिस प्रत्याशी के फलोदी सट्टा बाजार भाव कम (पैसे) निकाल रहा है। इसका मतलब यह नहीं कि वह प्रत्याशी कमजोर है बल्कि फलोदी सट्टा बाजार में उलटा होता है। कम पैसे के भाव का मतलब उस प्रत्याशी की जीत की संभावना उतनी ही अधिक मानी जाती है। जिनके भाव ही नहीं निकल रहे। मतलब उनके हार की संभावना है।
जानिए संसदीय क्षेत्रवार भाव
श्रीगंगानगर
भाजपा - प्रियंका बालन 40-50 पैसा
कांग्रेस - कुलदीप इंदौरा
चूरू
भाजपा - देवेन्द्र झाझड़िया
कांग्रेस - राहुल कस्वां 40-50 पैसे
झुझूनूं
भाजपा - शुभकरण चौधरी
कांग्रेस - बृजेंद्र ओला 50-60 पैसे
सीकर
भाजपा - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती 1 रुपए
कांग्रेस - अमराराम (CPI)1 रुपए
जयपुर ग्रामीण
भाजपा - राव राजेंद्र सिंह 45-55 पैसे
कांग्रेस - अनिल चोपड़ा
जयपुर
भाजपा - मंजू शर्मा 35-45 पैसे
कांग्रेस - प्रताप सिंह खचारियावास
भरतपुर
भाजपा - रामस्वरूप कोली 80-90 पैसे
कांग्रेस - संजना जाटव
नागौर
भाजपा - ज्योति मिर्धा 75-85 पैसे
कांग्रेस - हनुमान बेनीवाल
इन सीटों पर निकाले ही नहीं भाव
फलोदी सट्टा बाजार ने अलवर में भाजपा के भूपेंद्र यादव vs कांग्रेस के ललित यादव, करौली-धौलपुर में भाजपा की इंदु देवी जाटव vs कांग्रेस के भजनलाल जाटव, दौसा में भाजपा के कन्हैया लाल मीणा vs कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा
दूसरे चरण की सीटों पर राजस्थान के प्रमुख उम्मीदवार
सीट व भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार
1. टोंक-सवाई माधोपुर में सुखबीर सिंह vs हरीश मीणा
2. अजमेर में भागीरथ चौधरी vs रामचंद्र चौधरी
3. पाली में पीपी चौधरी vs संगीता बेनीवाल
4. जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत vs करण सिंह उचियारड़ा
5. बाड़मेर-जैसलमेर में कैलाश चौधरी vs उम्मेदाराम बेनीवाल vs रविंद्र सिंह भाटी (IND)
6. जालौर-सिरोही में लुंबाराम चौधरी vs वैभव गहलोत
7. उदयपुर में मन्नालाल रावत vs ताराचंद
8. बांसवाड़ा में महेंद्रजीत सिंह मालवीय vs राजकुमार रोत (AAP)
9. चित्तौड़गढ़ में सीपी जोशी vs उदयलाल आंजना
10. राजसमंद में महिमा सिंह vs दामोदार गुर्जर
11. भीलवाड़ा में दामोदर अग्रवाल vs डॉ. सीपी जोशी
12. कोटा में ओम बिरला vs प्रह्लाद गुंजल
13. झालावाड़ में दुष्यंत सिंह vs उर्मिला जैन
(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के दावे का समर्थन नहीं करती है।)












Click it and Unblock the Notifications