Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार से BJP के लिए आई गुड न्‍यूज, अब बढ़ गई इतनी सारी सीटें

Phalodi Satta Bazar Rajasthan News: लोकसभा चुनाव 2024 में 25 मई को छठे चरण के मतदान से पहले फलोदी सट्टा बाजार से भाजपा के लिए गुड न्‍यूज आई है। फलोदी सट्टा बाजार में भाजपा-कांग्रेस की हार-जीत के नए अनुमान लगाए गए हैं, जिनकी सटीकता का पता 4 जून को होने वाली मतगणना से लगेगा।

लोकसभा चुनाव 2024 समाप्ति की ओर हैं। छठे के बाद एक जून को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होना है। भाजपा नेता व समर्थक 370 से 400 तक सीटें मिलने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्‍गज नेता अपनी पार्टी को बहुमत मिलने की बात कर रहे हैं।

Phalodi Satta Bazar Prediction

इधर, राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं, जिन पर दस साल कांग्रेस रिकॉर्ड बनाने जा रही है। रिकॉर्ड खाता खोलने का। साल 2014 और 2019 में सभी 25 सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवार जीते। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कुछ सीटें मिलती दिख रही हैं। खुद राजस्‍थान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तो दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस 13 सीटें जीत रही है।

फलोदी सट्टा बाजार में राजस्‍थान की सीटों को लेकर काफी फेरबदल देखने को मिल रहा है। जब लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू हुई तब फलोदी के सटोरिए भाजपा को दो-तीन सीटों का नुकसान बता रहे थे। मतलब अनुमान लगा रहे थे कि 25 में 22-23 सीटों पर भाजपा व 2-3 सीटों पर कांग्रेस उम्‍मीदवार जीत दर्ज कर सकते हैं।

फिर राजस्‍थान की 25 में 12 सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ। पहले चरण में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत गिरा तो इसे भाजपा के खिलाफ माना गया और फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान भी सामने आया। भाजपा को 17 और कांग्रेस को 6 से 8 सीटें दी जाने लगी।

राजस्‍थान के मतदान समाप्‍त होने के बाद और देश में आखिरी के दो चरण के मतदान से पहले फिर फलोदी सट्टा बाजार के भाव और भविष्‍यवाणी दोनों बदले हैं। अब भाजपा को दो सीटों की बढ़त बताई जा रही है। अनुमान है कि भाजपा को 17 की बजाय 19 सीटें मिल सकती हैं। राजस्‍थान में भाजपा की 19 सीटों के भाव 19 सीटों के भाव 90-110 पैसे दिए जा रहे हैं। अचानक भाव कैसे बदले इसका कोई कारण सामने नहीं आया?

नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है।हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+