Parth Khandelwal: ड्रायफ्रूट्स व्यापारी का बेटा NEET UG Result 2023 में बना राजस्‍थान टॉपर

NEET UG Result: राजस्‍थान टॉपर पार्थ खंडेलवाल ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। ऑल इंडिया लेवल पर 10वीं रैंक हासिल की।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET UG 2023 Result) के परिणाम में राजस्‍थान के पार्थ खंडेलवाल ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। पार्थ ने राजस्‍थान में टॉप किया है जबकि अखिल भारतीय स्‍तर पर दसवीं रैंक हासिल की है।

जानकारी के अनुसार पार्थ खंडेलवाल जयपुर के ड्रायफ्रूट्स व्‍यापारी सुधीर खंडेलवाल व हाउसवाइफ ऋतु खंडेलवाल का बेटा है। पार्थ ने नीट-यूजी में 720 में 715 नंबर हासिल किए है।

 NEET UG Result 2023 topper

मीडिया से बातचीत में पार्थ ने कहा कि कड़ी मेहनत उनकी सफलता का राज है। वह सुबह 10 बजे कोचिंग के लिए घर से निकलता था। कोचिंग के बाद घर आकर भी रात दस बजे तक पढ़ाई करता था।

नीट-यूजी की तैयारी के दौरान पार्थ ने न केवल खेलों व बल्कि सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। हालांकि रिफ्रेश होने के लिए दोस्‍तों से फोन पर बात कर लिया करता था।

नीट-यूजी में राजस्‍थान टॉपर बनने के बाद पार्थ खंडेलवाल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्थ दिल्‍ली एम्‍स से एमबीबीएस करके डॉक्‍टर बनना चाहता है। परिवार को भी बेटे की सफलता पर गर्व हो रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि नीट-यूजी में प्रभंजन जे व बोरा वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रचा है। तमिलनाडु के रहने वाले प्रभंजन व आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा निवासी वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 अंक हासिल करके अखिल भारतीय स्‍तर नंबर एक रैंक हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+