Pali Accident : साइड में चलती कार पर गिरा मार्बल से भरा कंटेनर, पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत

पाली। राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बालराई के पास हर किसी को झकझोर देने वाला एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें मार्बल से भरा कंटेनर कार पर पलट गया। हादसे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। शव भी काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

Pali Accident container fell on car four died including husband and wife

पुलिस के अनुसार जोधपुर से पति पत्नी समेत चार लोग कार में सवार होकर सिरोही की तरफ जा रहे थे। कार की ही दिशा में एक ट्रक भी चल रहा था, जिसमें मार्बल से भरे दो भारी भरकम कंटेनर लदे हुए थे। ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक की कोशिश की। तभी सामने से दूसरा वाहन आता देख ट्रक चालक हड़बड़ा गया और उसने ट्रक को तेजी से घुमाया। इससे ट्रक पर लोड दोनों कंटेनर पलट गए। एक कंटेनर कार पर गिर गया।

मृतकों की शिनाख्त जालौर निवासी मनोज शर्मा, अश्विनी कुमार दवे, पत्नी रश्मि देवी और बुद्धाराम प्रजापत के रूप में हुई है। ये सभी जोधपुर के रहने वाले थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए। जेसीबी से कंटेनर को हटवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+