राजस्थान बॉर्डर पर पाक के दो घुसपैठिए ढेर, रात एक बजे सीमा पार कर आ रहे थे भारत, पिस्टल और हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना दो पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर किया है। दोनों मंगलवार देर रात करीब एक पाक की तरफ से बॉर्डर पार कर भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

ख्यालीवाला बॉर्डर की घटना

ख्यालीवाला बॉर्डर की घटना

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके के ख्यालीवाला बॉर्डर पर बीती रात भारतीय सैनिकों को दो शख्स जीरो लाइन को पार कर रात करीब एक बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ बढ़ते दिखे। इस पर भारतीय सैनिकों ने उनको ललकारा तो वे वापस पाक की ओर भागने लगे। तब भारतीय सैनिकों ने फायरिंग की, जिसमें दोनों वहीं पर ढेर हो गए।

 पाक रेंजर्स नहीं आए शव लेने

पाक रेंजर्स नहीं आए शव लेने

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मौत के बाद पाक रेजर्स को उनकी सूचना दी गई, लेकिन पाक रेंजर्स उनका शव लेने के लिए नहीं आए। सीमा सुरक्षा बल ने इसकी सूचना पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दी जिस पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी ख्याली वाला बॉर्डर पर मौके पर पहुंचे।

 नशे के तस्करों से तार जुड़े होने की आशंका

नशे के तस्करों से तार जुड़े होने की आशंका

बता दें कि जिस इलाके में घुसपैठिए को मार गिराए जाने की घटना हुई वह इलाका हीरोइन तस्वीर अति संवेदनशील इलाका है। यहां पूर्व में अंतरराष्ट्रीय तस्करों के द्वारा एक करोड़ रुपए की हेरोइन की तस्करी की खबर सामने आई थी। मारे गए दोनो पाक नागरिकों के भी तस्कर होने की आशंका जताई जा रही है।

 बीते माह बाड़मेर में भी कार्रवाई

बीते माह बाड़मेर में भी कार्रवाई

रायसिंहनगर से पहले पहले बीते माह ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। घुसपैठिया बाड़ पर चढ़कर भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसको वॉर्निंग दी, लेकिन नहीं मानने के बाद सैनिकों ने उस पर गोली चलाई, जिसमें उसकी मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+