Rajasthan News: झूठी शान के खातिर ले ली बेटी की जान, पुलिस थाने में गिड़गिड़ाता रहा पति, कैसे रची साजिश
Rajasthan News: राजस्थान में प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ दिल दहला देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। जिसने भी इस घटना को सुना सन्न रह गया।
दरअसल बारां जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । जिले के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के एक बैंक से विवाहिता को उसी के परिजन उठाकर ले गए, उसके बाद उसी के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को आग लगा दी।
इस मामले में बारां पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। मृतका का पति थाने में जाकर इस घटना की रिपोर्ट देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा,लेकिन आरोप है कि पुलिस थाने पर मौजूद कार्मिकों ने उसे थाने से बाहर भगा दिया। जब लड़की की हत्या की बात लड़के ने डीएसपी को बताई तब जाकर पुलिस हरकत में आई।

दरअसल झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय शिमला कुशवाहा ने करीब 1 वर्ष पूर्व अपने गाँव के ही रहने वाले रवि भील से अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था।
प्रेम विवाह के बाद से यह जोड़ा घर वालों से दूर अलग अलग जगह बदल कर रह रहे थे, इन दिनों यह जोड़ा मध्यप्रदेश में रह रहा था। आज यह दोनों हरनावदाशाहजी बैंक में से रुपए निकलवाने आये थे, जिसकी सूचना लड़की के परिजनों को लग है।
जिसके बाद बैंक में पहुँचे परिजन विवाहिता को जबरन अपने साथ उठाकर ले गए । इस दौरान उसका प्रेमी पति मौके से भागने में सफल हो गया। जिसके बाद लड़के ने हरनावदाशाहजी थाने में पहुँच घटना की सूचना दी, लेकिन लड़के की पुलिस ने एक नहीं सुनी और उसे वहाँ से जाने को कह दिया।
घटना के करीब 4 घंटे बाद जब लड़के ने वहां पहुंचे डीएसपी को लड़की की हत्या की खबर बताई तो पुलिस हरकत में आई।
फिर बारां पुलिस की सूचना पर झालावाड़ जिले के जावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अंतिम संस्कार को रुकवाया, इस दौरान लड़की का शव करीब अस्सी प्रतिशत तक जल गया है।
लड़की की हत्या और शव को जलाने की सूचना पाकर बारां पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर दोनों ही घटना स्थल जावर के शमशान घाट पर पहुंच गए , जहां पुलिस के पहुंचने की सूचना पर परिजन भी मौके से फरार हो गए।
Rajasthan news राजस्थान में प्रेम की यह सजा, शायद आपने देखी नहीं होगी pic.twitter.com/NosdIIcBqo
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 4, 2024
फिलहाल एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर स्थिति का मौका मुआयना करवाया जा रहा है। इसी बीच विवाहिता को अगवा करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवती को किस तरह उसके पिता समेत चार परिजन जबरन बैंक से उठाकर अपने साथ ले जा रहे हैं। प्रारंभिक रूप से घटना में पता चला कि पता चला है की लड़की का बारां जिले में ही कही हत्या कर दी गई।
जब लड़की मर गई तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए जावर के शमशान घाट ले जाया गया । फिलहाल बताया जा रहा है की लड़की के शव को बारां लाया जाएगा जहां सुबह मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications