Ground Report: लोकसभा चुनावों को लेकर जयपुर के सिविल लाइन में वन इंडिया ने जाना जनता का मूड, देखिए आप भी
Ground Report Lok Sabha Election: हिंदुस्तान में लोकसभा चुनावों का रंग जमने लगा है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर सियासी रण शुरू हो चुका है। ऐसे में अब नेताओं के भाग्य का फैसला जनता करने वाली है।
भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने तरीकों से मतदाताओं को रिझाने में लगे है। मतदाता भी अब अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।

वन इंडिया की टीम लगातार राजस्थान की 25 सीटों पर ग्राउंड जीरो पर मतदाताओं की पीड़ा के साथ नेताओं के वादों की हकीकत खंगाल कर आप तक पहुंचा रही है।
आज वन इंडिया टीम ने राजधानी जयपुर में सिविल लाइन के नजदीक बसे कॉलोनीवासियों से नेताओं के वादे और उनकी समस्याओं के बारे में जानी, जानने की कोशिश की इस बार उनका मूड क्या है ?
जयपुर का सिविल लाइन यानी इसी इलाके में मुख्यमंत्री भजनलाल निवास करते है और यहीं पर मुख्यमंत्री भजनलाल की कैबिनेट के तमाम मंत्रियों के आवास है। लेकिन जैसे ही सिविल लाइन से बाहर निकलते है तो यहां बनी हुई कॉलोनियों में आजादी से पहले साल 1942 से रहने का दावा कर रहे बाशिंदों से बातचीत की।
इस कॉलोनी में रहने वाले बाशिंदों ने बताया कि सालों से इस कॉलोनी में ना तो सिवरेज का इंतजाम हुआ है ना ही सड़कें बनी है। हद तो यह है कि पीने का पानी तक नहीं है।
इस कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने भी भाजपा और कांग्रेस नेताओं को जमकर कोसा, यहां तक कहा कि पहले जब मुख्यमंत्री गहलोत थे तब तो हमारी कुछ सुनवाई हो जाती थी लेकिन पिछले 6 महीनों से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
महिलाओं ने यहां तक कहा कि आखिर सालों से रहने के बाद भी ना तो हमें पानी मिल रहा है ना ही सड़कें बनी है। यहां के पार्षद भी कोई सुनवाई नहीं करते है। सालों से नगर निगम,मंत्रियों और विधायकों के चक्कर काट रहे है।
जब इन बाशिंदों से लोकसभा चुनावों को लेकर मूड जाना तो इन्होने सीधे तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को वोट देकर जिताने की बात कही। वहीं कुछ महिलाओं ने एक बार फिर भाजपा को ऐतिहासिक वोटों से जिताने का दावा किया।
मतदाताओं का तो अब नेताओं को खरी खोटी सुनाने का वक्त आ गया है लेकिन अब तस्वीर तो 4 जून को नतीजे के बाद ही साफ होगी जब नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।












Click it and Unblock the Notifications