बीफ की अफवाह से गुस्साई 150 लोगों की भीड़, होटल के मालिक बोले- 'दादरी कांड होते-होते रह गया'

बीफ की अफवाह पर हिरासत में लिए गए होटल के मालिक नईम रब्बानी ने सोमवार को अपने स्टाफ के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि 'दादरी कांड होते-होते रह गया।'

जयपुर। राजस्थान के जयपुर स्थित एक होटल में बीफ बेचे जाने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद होटल के मालिक/मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया था। होटल के मालिक ने आरोप लगाया है कि उन्हें हिरासत में लेने के बाद पुलिस की मौजूदगी में ही भीड़ ने उन्हें थप्पड़ मारे और मारपीट की और पुलिस देखती रही। होटल मालिक का कहना है कि पुलिस उन्हें भीड़ के पास इसलिए ले गई थी, ताकि उनका गुस्सा शांत कराया जा सके। आपको बता दें कि जयपुर के सिंधी कैंप इलाके में स्थित होटल हयात रब्बानी होटल में बीफ बनाने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने होटल के मालिक और वहां काम करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया था।

बीफ की अफवाह से गुस्साई 150 लोगों की भीड़, होटल के मालिक बोले- 'दादरी कांड होते-होते रह गया'
ये भी पढ़ें- गोरखनाथ मठ में योगी आदित्यनाथ के किचन से लेकर गायों तक का ख्याल रखते हैं मुस्लिम

होटल के मालिक नईम रब्बानी ने सोमवार को अपने स्टाफ के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि 'दादरी कांड होते-होते रह गया।' उन्होंने बताया कि रविवार को होटल में स्टाफ के नौ लोगों के लिए स्पेशल चिकन बन रहा था, जिसे लोगों ने बीफ समझ लिया। वह बोले कि उन्होंने कभी भी बीफ नहीं बेचा है। पुलिस के मुताबिक जब्त किया गया मीट चिकन लग रहा था, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें- VIDEO: पुलिसवाले खड़े रहे, लड़की ने लाठी छीनकर मनचलों को पीटा

वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रीय महिला गऊ रक्षक दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल दीदी के अनुसार उन्हें बीफ पार्टी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद होटल के बाहर करीब 150 कार्यकर्ता जमा हो गए। वहां पर उन्होंने कुछ लोगों को कूड़े में कुछ फेंकते हुए देखा, जो दिखने में बीफ जैसा लग रहा था। स्थानीय लोगों से भी कमल दीदी को बीफ पार्टी की शिकायत मिली, जिसकी वजह से वह होटल पहुंचीं।

जिसे कूड़े में कुछ फेंकते हुए कमल दीदी और उनके साथी कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था, उस युवक (कासिम) ने बताया कि वह कचरे में चिकन के अवशेष फेंक रहा था, तभी कुछ लोग आए और बीफ फेंकने का आरोप लगाते हुए पकड़कर होटल ले गए। होटल के रिशेप्शनिस्ट वसीम अहमद ने बताया कि करीब 3-4 दर्जन लोग 4 पुलिस वालों के साथ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, हयात रब्बानी मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए होटल में घुसे। वहां पुलिस ने वसीम और कासिम को पकड़ लिया और फिर कमल दीदी और उनके कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही उनके साथ मारपीट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+