Rajasthan Cold Wave: फतेहपुर में पारा माइनस एक डिग्री, 2 दिन बाद 15 जिलों में तीखे होंगे सर्दी के तेवर

Rajasthan Weather update: राजस्‍थान में सर्दी के तेवर दस दिसंबर के बाद से लगातार तीखे होते जा रहे हैं। सीकर जिले का फतेहपुर सबसे ठंडा शहर बन गया है। फतेहपुर में न्‍यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इस वक्‍त फतेहपुर ही नहीं बल्कि समूचे राजस्‍थान में राजस्‍थान में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्‍तरी भारत में बर्फबारी के बाद चलने लगीं बर्फीली हवाएं राजस्‍थान तक पहुंच रही हैं, जिससे राजस्‍थान के शेखावाटी समेत अन्‍य इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 15 जिलों में आगामी दो-तीन दिन में भीषण सर्दी का अलर्ट है। प्रदेश के आठ शहरों में पारा पांच डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

Rajasthan Weather update

मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर में माइनस एक डिग्री, चूरू में 1.8, सीकर में 1.5, संगरिया में 2.5, पिलानी में 2.8, माउंट आबू में 3, करौली में 3.3 और सिरोह में 4.3 डिग्री सेलिसयस न्‍यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। आगामी दो-तीन में न्‍यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावत आ सकती है। इससे शीतलहर बढ़ने की आशंका है। फिलहाल सुबह-शाम गलन होने लगी है।

13 दिसंबर तक कोल्‍ड वेव का येलो अलर्ट

राजस्‍थान मौसम विभाग का कहना है कि उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। उसका असर राजस्‍थान के भी एक दर्जन से ज्‍यादा जिलों में देखने को मिल रहा है। 13 दिसंबर तक 15 जिलों में कोल्‍ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 दिसंबर से शीतलहर का असर कम होने के आसार हैं।

उधर, राजस्‍थान के हिल स्‍टेशन माउंट आबू में बुधवार को महज आधा किमी में न्‍यूनतम तापमान में छह डिग्री का अंतर देखा गया। सुबह सवा छह बजे माउंट आबू शहर के कुम्‍हारवाड़ा में पारा माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि उससे आधा किमी दूर इसी समय नक्‍की झील के पास पारा प्‍लस 3 डिग्री था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+