मुकेश हत्याकांड सीकर : मां ने बेटी के साथ मिलकर उजाड़ दिया उसी का सुहाग, मूसली के वार से की हत्या
सीकर, 28 अप्रैल। सीकर जिले के खाटूश्यामजी पुलिस थाना इलाके में मुकेश रूलानिया हत्याकांड में सात दिन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास व एक अन्य अरेस्ट किया है। खाटूश्यामजी एसएचओ रिया चौधरी ने बताया कि मुकेश रोलानिया 20 अप्रैल को बेहोशी की हालत में मिला था। सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। परिवारजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया गया था।

पुलिस जांच में मृतक की पत्नी व उसकी सास से पूछताछ करने पर विरोधाभास बयान सामने आए। इस पर पत्नी कविता व उसकी मां मिंटू देवी व उसके सहयोगी रामदेव रणवां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि मुकेश आदतन शराबी था। शराब पीकर परिवार के साथ में मारपीट करता था। इससे तंग आकर पत्नी कविता व उसकी मां मिन्टु देवी ने मुकेश को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई।
19 अप्रैल की रात को जब मुकेश शराब पीकर घर आया। मारपीट करने लगा तो पत्नी कविता व उसकी मां मिंटू देवी व सहयोगी रामदेव ने लोहे की मूसली से मुकेश के प्राइवेट पार्ट्स, पीठ व छाती पर वार कर उसे मरा हुआ समझकर रामदेव सिंह रणवा की ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर उसे सुनसान जगह पर डाल दिया।
थानाधिकारी ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी व सास दोनों टूट गई और सच उगल दिया। गौरतलब है कि रामदेव पुत्र कजोड़मल रणवां निवासी नरसा की ढाणी मृतक के खेत व सुसराल सज्जन पुरा में खेती में साझेदारी का कार्य करता है। मुकेश को मृत समझकर ट्रॉली में डालकर उसे खोरा मार्ग पर सुनसान जगह पर डाल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications