राजस्थान: कृषि कानूनों के खिलाफ NDA की एक और पार्टी ने खोला मोर्चा, गठबंधन से अलग होने के संकेत
नागौर। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) से गठबंधन कर नागौर से सांसद बने हनुमान बेनीवाल ने दोनों के गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है।

सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा और आरएलपी का गठबंधन रहेगा या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। कभी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती। फिलहाल गठबंधन बना हुआ है। टूटा नहीं है।
सांसद हनुमान बेनीवाल एक बार फिर से तेवर दिखाने की तैयारी में हैं। सांसद बेनीवाल नागौर से सेना भर्ती एवं लीलण एक्सप्रेस छीनने और कृषि बिलों को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
बेनीवाल ने कहा कि हाल ही केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि बिलों को लेकर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कृषि बिलों की कमियां दूर करने की बात रखेंग। यदि केन्द्र सरकार उनकी बात को तवज्जो नहीं देती है तो वे इस मुद्दे को लेकर किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications