शादी के 8 साल बाद इस प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी 2 बच्चों की मां, जानिए पूरी लव स्टोरी
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में ऐसी लव स्टोरी सामने आई है, जिसमें पुलिस थाने के भीतर प्रेमी की जान पर आई है। उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। वहीं, दो बच्चों की मां प्रेमी को पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।

भरतपुर के गांव हिंगोटा का मामला
जानकारी के अनुसार भरतपुर के भुसावर पुलिस थाना इलाके के गांव हिंगोटा के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी को पड़ोसी युवक भागकर ले गया है। उसकी शिकायत पर पुलिस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके ले आई। युवक और महिला ने आपसी रजामंदी से साथ रहने की बात कही। पूरे मामले में नया तोड़ उस वक्त आ गया। जब पकड़ा गया प्रेमी पुलिस हिरासत में था और उसने युवक ने जहर खा लिया।

आठ साल पहले हुई थी महिला की शादी
पुलिस के अनुसार मामले की जांच में सामने आया कि हिंगोटा गांव में जितेंद्र जाटव को गांव की एक विवाहिता से प्रेम हो गया। महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। जितेन्द्र और महिला ने घर से भागकर शादी रचाने की योजना बनाई, लेकिन दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पति की शिकायत पर पकड़कर लाई पुलिस
भुसावर पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विवाहिता और पड़ोसी युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से फरार हो गए थे। पति की शिकायत के बाद आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को विवाहिता के कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। महिला ने कोर्ट के समक्ष प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई है।

युवक के पास थाने में कैसा पहुंचा जहर
उधर, भुसावर थाना पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि थाने में बदं युवक के पास जहर कैसे पहुंचा? इस घटना के बाद भुसावर थाना पुलिस आनन-फानन में युवक को लेकर अस्पताल पहुंची ।जहां अब उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications