Rajasthan: बेटे की मौत खबर सुनते ही मां ने भी छोड़ी दुनिया, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन इलाके के गांव धनला में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अपने 17 साल के बेटे की मौत की खबर सुनकर एक मां ने भी दुनिया छोड़ दी। दोनों ही एक ही अर्थी पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया है।
जानकारी के अनुसार 17 साल का मनोहर साटिया फोटोग्राफी का काम करता था। वह कई दिन से पथरी के दर्द से परेशान था। गुरुवार को भी पथरी के दर्द की वजह से परेशान हुआ। इस पर परिजन उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान मनोहर ने दम तोड़ दिया।

मनोहर की मौत की सूचना उसकी मां गाजिया देवी (52) को मिली तो उसने भी तीन घंटे बाद दुनिया छोड़ दी। हालांकि गाजिया देवी पिछले चार साल से बीमार चल रही थी। वह न तो चल पाती थी और बोली सकती थी। चारपाई पर लेटी रहती थी। मां-बेटी की मौत पर दोनों की अर्थी घर से एक साथ निकली। फिर उनका अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया।
बता दें कि मनोहर अपने मां-बाप व पांच भाई-बहनों के साथ ननिहाल धनला में रह रहा था। पिता भंवरलाल गांव में मजदूरी करते हैं। बेटे व पत्नी की एक साथ मौत हो जाने के बाद से भंवरलाल भी सदमे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications