Monsoon 2023 Rajasthan: राजस्‍थान में इस बार मानसून कब आएगा, क्‍या कह रहे मौसम के आंकड़े?

मानसून 2023 राजस्‍थान कब पहुंचेगा? मौसम विभाग के आंकड़ों से अनुमान है कि राजस्‍थान में मानसून 25-30 जून के बीच पहुंच सकता है।

Monsoon 2023 Rajasthan

राजस्‍थान में भीषण के बीच हर किसी को बारिश का इंतजार है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास है। लू का असर भी देखने को मिलने लगा है। अब मानसून के दस्‍तक देने के समय को लेकर चर्चा हो रही है। कोई कह रहा कि इस बार मानसून जल्‍दी आना चाहिए तो किसी को लगता है अबकी बार मानसून देर से आएगा।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi NCR समेत पूरे North India में बदलेगा मौसम, Rainfall की संभावना |वनइंडिया हिंदी

      इस बीच मीडिया में आइएमडी स्‍काइमेट के अनुमान से खबर है कि अरब सागर से उठने वाला मानसून 2023 केरल के रास्‍ते भारत में 4 को प्रवेश करेगा, जो राजस्‍थान में पहुंचने के लिए 25-30 जून का वक्‍त लेगा।

      वैसे भी भारत में मानूसन सबसे पहले केरल में दस्‍तक देता है। फिर महाराष्‍ट्र व गुजरात को पार करता हुआ केरल से 20-25 दिन बाद राजस्‍थान में पहुंचता है। राजस्‍थान में मानसून के दस्‍तक देने की औसत तारीख 24 जून है।

      मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया कि केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के चार जून तक आ सकता है। इस बार केरल में भी मानसून थोड़ा देरी से आ रहा है जबकि पिछले साल 29 मई को ही आ गया था।

      इधर, राजस्‍थान में मंगलवार को झालावाड़ व भीलवाड़ा समेत कई जगहों पर बारिश हुई। अधिकतम में गिरावट दर्ज की गई। उदयपुर में तेज हवाएं चली। राजस्‍थान में 15 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से राजस्‍थान जयपुर समेत कई जगहों पर तेज अंधड़ आया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+