Borewell Rajasthan: 90 घंटे से बोरवेल में फंसा मोना का शव, प्लान B फेल होने पर अब पायलर मशीन पर भरोसा
Mona Bairwa in Borewell Rajasthan: राजस्थान के गंगापुर सिटी जिले के बामनवास के गांव रामनगर ढोसी के एक खेत में बोरवले में फंसी महिला मोना उर्फ मोनिका बैरवा को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।
करीब 100 फीट गहरे व डेढ़ फीट चौड़े बोरवेल में मोना बैरवा गलती से गिरी और या जान-बूझकर गिरकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसे बोरवेल में गिराया है? ये सारे सवाल अभी पहली बने हुए हैं।

गंगापुर सिटी जिला प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमों की प्राथमिकता अभी मोना को बाहर निकालने की है। बोरवेल में उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है। अब उसके शव को निकालने के बोरवेल के पास खुदाई की जा रही है।
मंगलवार शाम को बोरवेल में गिरी मोना बैरवा जिंदा बाहर को निकालने के लिए बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था, मगर बाद में उसकी मौत की जानकारी सामने आने पर प्लान बी बनाया और बोरवेल के पास से खुदाई शुरू की गई।
गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीम के द्वारा बोरवेल के ऊपर से ही रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए महिला का एक हाथ रस्से में फंसा लिया था, मगर दूसरा हाथ पकड़ में नहीं आया।
गुरुवार दोपहर को रेस्क्यू टीम ने प्लान-B के तहत बोरवेल के पास खुदाई कर महिला को बोरवेल से निकालने के लिए काम शुरू किया और जेसीबी व एलएनटी मशीन के मध्यम से खुदाई शुरू की गई, लेकिन जैसे ही खुदाई 15 फीट पहुंची, वैसे ही खुदाई में नमी के कारण मिट्टी गिरना शुरू हो गया। ऐसे में अब रेस्क्यू टीम प्लान सी पर काम कर रही है।
बार-बार मिट्टी गिरने से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार बाधा होने पर प्रशासन ने रात को खुदाई कार्य बंद कर दिया और जयपुर से पायलर मशीन मंगाने के लिए सम्पर्क किया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रेलर पायलर मशीन लेकर पहुंचा। शाम को पायलर मशीन से खुदाई शुरू की गई।
अब जिंदगी की उम्मीद
मोना को बोरवेल में फंसे 90 घंटे से अधिक का समय हो गया। बोरवेल में कैमरा डालकर देखा गया। कोई हलचल नहीं हो रही। साथ बोरवेल से बदबू भी आने लगी है। ऐसे में आशंका है कि उसकी मौत हो गई, मगर परिजनों को अभी भी उम्मीद है कि उसे जिंदा बाहर निकाल लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications