राजस्थान : 19 दिसंबर को पूर्ण होंगे कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष, BJP ने कहा-'अशोक गहलोत जेबकतरे हैं'

बूंदी। राजस्थान में 19 दिसंबर को कांग्रेस सरकार अपने 2 वर्ष पूर्ण होने पर सभी जिलों में प्रेस वार्ता आयोजित कर 2 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 33 जिलों के लिए मंत्री और प्रभारी नियुक्त किए हैं, जो अपने अपने जिलों में जाकर आमजन को सरकार द्वारा 2 वर्ष में किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे।

MLA Madan Dilavar told Jebkatara to Rajasthan CM Ashok Gehlot

इधर, बूंदी जिला भाजपा द्वारा शहर के निजी रिसोर्ट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने राज्य सरकार के 2 वर्ष को भ्रष्टाचार पूर्ण 2 वर्ष बताया। उन्होंने कहा कि जेसीबी द्वारा बड़ी मेहनत और लगन से भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, लेकिन राज्य सरकार के मुखिया ने इन भ्रष्टाचारियों से करोड़ों रुपए की मोटी रकम लेकर इन भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध एसीबी को अभियोजन की स्वीकृति नहीं देना भी सीधा-सीधा भ्रष्टाचार फैलाने वाला कदम बताया है।

विधायक दिलावर ने कहा कि राजस्थान में अपराध कई गुना बढ़ गए हैं। लूट, डकैती, चोरी, नकद जानी, आम बात हो गई है। साथ ही हत्या और बलात्कार के मामले भी बढ़े हैं। यहीं नहीं बल्कि उन्होंने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को किसानों की जेब काटने वाला जेबकतरा बताया।

विधायक मदन दिलावर ने कहा कि ये पहले मुख्यमंत्री हैं, जो पूर्व सरकार द्वारा 10000 रुपए तक के बिल माफी के आदेश को वापस लेते हुए किसानों की जेब पर 10000 रुपए का भार बढ़ाया है। गहलोत सरकार का यह फैसला किसानों की जेब काटने के समान है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा, विधायक अशोक डोगरा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+