Bechari Madam: कौन हैं 2 बीवी वाले MLA अमीन कागजी, जिन्होंने डिप्टी CM दीया कुमारी से ले लिया तगड़ा पंगा
MLA Amin Kagzi Wife: राजस्थान में इन दिनों विधायक अमीन कागजी उर्फ अमीनुद्दीन कागजी चर्चा में हैं। वजह यह कि कागजी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से तगड़ा वाला पंगा ले लिया है।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी को 'बेचारी मैडम'कहने वाले अमीन कागजी राजस्थान की राजधानी जयपुर की किशनापोल सीट से कांग्रेस विधायक हैं। कागजी की पहचान राजस्थान में दो बीवी वाले विधायक के रूप में भी हैं।

कांग्रेस विधायक अमीन कागजी की पहली पत्नी का राम रेशमा है, जो मुस्लिम है। जबकि रेशमा से तलाक लिए बिना ही अमीन कागजी ने हिंदू महिला मोनिका शर्मा से दूसरी शादी रचा ली थी।
एमएलए अमीन कागजी की दो पत्नियों का खुलासा चुनाव शपथ पत्र से हुआ है, जो उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में किशनपोल सीट से नामांकन भरते समय पेश किया था।
अमीन कागजी के बच्चे
कहा जाता है कि कोरोना महामारी के दौरान अमीन कागजी ने मोनिका शर्मा से गोपनीय ढंग से दूसरी शादी की थी। दावा किया जाता है कि मोनिका से उनको एक बेटी भी है।
वहीं, पहली पत्नी रेशमा से अमीन कागजी के पांच बच्चे हैं। बेटी अरनीब, रूजदा और बेटा जाहिद व आहद है। साल 2022 में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी का निकाह भी किया था। बेटी के निकाह से पहले उन्होंने अपना दूसरा निकाह किया था।
अमीन कागजी पर क्या बोलीं दीया कुमारी?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर दीया कुमारी ने कहा कि 'कांग्रेस विधायक का यह बयान पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, तब भी उनके मंत्री ने विवादित बयान दिए था। कहा था कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। आज इनके विधायक महिला वित्त मंत्री को बेचारी कह रहे हैं। इन लोगों को बड़ी आपत्ति है कि कोई महिला वित्त मंत्री कैसे बन गई?
अमीन कागजी ने क्या बोला था?
राजस्थान विधानसभा में बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान अमीन कागजी ने कहा कि 'भजनलाल शर्मा सरकार का पहला पूर्ण बजट उन्हीं अफसरों ने बनाया है, जिन्होंने अशोक गहलोत सरकार में बनाया था। कांग्रेस जो बड़े-बड़े ऐलान करती थी, उनको आपने छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया। मतलब जिसके लिए हम 500-500 करोड़ रुपए जारी करने का प्रस्ताव करते थे, उसी को आपने 5-5 करोड़ में कर दिया। इसीलिए 'बेचारी मैडम' को पौने तीन घंटे खड़ा रहना पड़ा।'












Click it and Unblock the Notifications