VIDEO : बेचने के लिए लाई गई लड़की 30 फीट ऊंची छत से कूदकर भागी, पकड़े जाने पर बताई यह वजह

देखिए क्या हुआ जब जान जोखिम में डालकर भाग गई लड़की, 30 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

Recommended Video

    देखिए क्या हुआ जब जान जोखिम में डालकर भाग गई लड़की, 30 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग

    चूरू। हरियाणा से बेचने के लिए राजस्थान के चूरू जिले में लाई गई एक नाबालिग लड़की बालिका आश्रय गृह की 30 फीट ऊंची छत से कूदकर भाग छूटी, जिसे महज 24 घंटे बाद ही वापस पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद उसने छत से कूदकर जान जोखिम में डालकर भागने जो वजह बताई वह चौंका देने वाली है।

    लगा था कि परिजन नहीं आएंगे लेने

    लगा था कि परिजन नहीं आएंगे लेने

    चूरू सदर थाना पुलिस को नाबालिग ने बताया कि उसे लगा कि उसके परिजन अब उसे लेने नहीं आएंगे। इसलिए वह चूरू के अग्रसेन नगर में संचालित बालिका आश्रय गृह से 30 फीट ऊपर छत से कूदकर फरार हो गई थी। फरार होने के बाद उसको चूरू सदर पुलिस व चाइल्ड हेल्प लाइन की संयुक्त टीम ने सिरसा से दस्तायब कर लिया। चूरू सदर थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां सुनवाई के बाद बाल कल्याण समिति ने बालिका की सहमति पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

    हाथ से तोड़ डाली जाली

    हाथ से तोड़ डाली जाली

    पुलिस व समिति की पूछताछ में सामने आया कि परिजनों द्वारा उसे लेने नहीं आने के डर से उसने पहले दरवाजा तोड़ा और फिर हाथ से खींचकर जाली तोड़ी। उसके बाद छत पर जाकर नीचे कूद गई। ऊंचाई से कूदने के कारण उसके पैर में चोट भी लग गई। लड़की ने बताया कि पैर में चोट लगने के बाद बेहोश हो गई थी। कुछ देर बाद होश आने पर किसी तरह चूरू के रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़कर सिरसा चली गई।

    मेहरी गांव में लाया गया था बेचने

    मेहरी गांव में लाया गया था बेचने

    बता दें कि 3 दिन पहले ही भालेरी पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से चूरू जिले के गांव मेहरी में बेचने के लिये लायी गयी दो बालिकाओं को दस्तयाब किया था। जिसके बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों को बालिका आश्रय गृह रखा गया था। 29 जून की देर रात दोनों बालिकाओं में से एक बालिका फरार हो गयी थी। इधर, दूसरी नाबालिग के परिजन चार दिन बाद भी समिति के समक्ष पेश नहीं हुए। बालिका आश्रय गृह के कार्डिनेटर ने बताया कि उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    churu sadar police
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+