Rajasthan: बर्खास्त होने के बाद राजेंद्र गुढ़ा का पहला बयान, बोले- राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर वन पर
Rajendra Singh Gudha: राजस्थान में ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। गहलोत सरकार के एक्शन के बाद जहां भाजपा हमलावर हो गई है वहीं अब राजेंद्र गुढ़ा खुद मीडिया के सामने आकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैंने सच बोला है और मैं अब भी उसपर कायम हूं कि सारे रिकॉर्ड कहते हैं कि राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर एक पर पहुंच गया है।
हम जनता के बीच क्या मुंह लेकर जाएंगे: राजेंद्र सिंह गुढ़ा
राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Singh Gudha ने कहा कि हमें बहन बेटियों ने इसलिए जिताकर भेजा था कि हम उनके मान-सम्मान की रक्षा और हिफाजत कर सकें। सारे रिकॉर्ड कहते हैं कि राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर एक पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मणिपुर की घटना थी वह शर्मसार कर देने वाली घटना थी है और उसकी निंदा होनी चाहिए। हमने बस इतना कहा था कि हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हम 4 महिने बाद जनता के बीच में जाएंगे, हम जनता का सामना कैसे करेंगे? हमने बस गिरेबान की बात की थी, और कोई बात नहीं थी।

जब सरकार अल्पमत में थी तब हमने गहलोत साहब का साथ दिया
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि जब सरकार अल्पमत में थी, उस समय हमने इसको मज़बूती देने के लिए हर संभव प्रयास किए थे। जब भी इस सरकार पर कोई संकट आया, जब भी कोई दिक्कत आई, हम गहलोत साहब के साथ पूरी ताकत के साथ रहे। मैं हमेशा सच बोलता हूं, मैं ऐसा ही हूं... मुझे सच बोलने की सजा मिली।
राजेंद्र सिंह गुढ़ा बसपा से जीते, कांग्रेस में आए
- राजेंद्र सिंह गढ़ा ने राजस्थान विधासनसभा चुनाव 2008 से राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की थी। तब बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से विधायक बने।
- विधायक बनने के बाद राजेंद्र सिंह गुढ़ा बसपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया और राजस्थान सरकार में मंत्री बने।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में राजेंद्र सिंह गुढ़ा कांग्रेस की टिक्ट से मैदान में उतरे और भाजपा के शुभकरण चौधरी के सामने हार गए।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में राजेंद्र सिंह गुढ़ा फिर बसपा से चुनाव लड़े और जीतने के बाद पहले की तरह कांग्रेस में शामिल होकर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बने थे।












Click it and Unblock the Notifications