कोटा में छात्रों की आत्महत्याओं पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान "प्यार में असफलता जिम्मेदार"
Minister Madan Dilawar Statment: राजस्थान के कोटा में लगातार कोचिंग स्टूटेंड्स की आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है। आज महज 48 घंटों में दूसरे छात्र ने सुसाइड किया । परिजनों के साथ साथी छात्र गम में डूबे है उधर शिक्षा मत्री मदन दिलावन ने चौंकाने वाला बयान देकर सियासी पारा हाई कर दिया है।
कोटा में छात्रों की आत्महत्याओं के मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोचिंग संस्थान हर सुसाइड में जिम्मेदार नहीं है, प्यार में असफलता और माता-पिता का दबाव भी इसके लिए जिम्मेदार है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सुसाइड के लिए केवल कोचिंग सेंटर्स जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि स्टूडेंट्स की गलत संगत और परिजनों का अनावश्यक दबाव भी जिम्मेदार है।
शिक्षा मंत्री ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा कि "बच्चे के नंबरों के लिए मात-पिता का बड़ा दबाव रहता है। साथ ही बच्चों की संगत भी बहुत महत्वपूर्ण है।
छात्र हॉस्टल में किसके साथ रहता है। इसके अलावा 16-17 साल की उम्र में युवा प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं। जब उनकों झटका लगता है तो भी सुसाइड करने की सोचते हैं।
कोटा में यह सब कोचिंग के खाते में जाता है। वह ठीक नहीं है। कई पक्ष है, सबको अपना-अपना कर्तव्य समझना पड़ेगा।
मदन दिलावर ने बातचीत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हमने काउंसलर रखने की बात की है। उस पर हमने काम भी किया है। हॉस्टल और पीजी में फ्लैक्सिबल पंखे होने चाहिए। वह भी कोशिश कर रहे हैं पर सब एक साथ हो जाएगा ऐसा नहीं है।
कोचिंग संचालक, स्टूडेंट और परिजन तीनों की काउंसलिंग करवाने की कोशिश करेंगे, ताकि इस दिशा में पॉजिटिव परिणाम मिल सके।
मंत्री दिलावर ने कहा कि मां-पिता को भी समझना पड़ेगा कि केवल डॉक्टर, इंजीनियर बनना ही कोई रास्ता नहीं है और रास्ते भी है। उनसे भी ऊपर पहुंच सकते हैं. अच्छा कर सकते हैं।
मदन दिलावर का कहना है कि हमारी केंद्र सरकार ने एक आर्डर जारी किया है कि 16 साल से छोटे बच्चे कोचिंग ना करें। इस मामले में अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी घटनाएं न हो और इस पर प्लान बनाकर उसे लागू करें।
मदन दिलावर ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 25 सीट जीतने का दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन कुछ भी दावा करे। लेकिन, सच यही है कि देश में अब 100 सालों तक भाजपा को नुकसान होने गुंजाइश नहीं है। नरेंद्र मोदी से पहले ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं आया कि लगातार देश के सम्मान सुरक्षा की और गरीब के हित की बात की हो।
राजस्थान में कम वोटिंग से नुकसान के सवाल पर मदन दिलावर ने कहा है कि नुकसान नहीं होगा. भाजपा पहले 400 पार और फिर आर पार होगा। इसकी वजह है कि कांग्रेस की मानसिकता देश को तोड़ने की है।
मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के आर्थिक संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है। कांग्रेस मुसलमान को एससी एसटी ओबीसी का हक का आरक्षण देना चाहती थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications