Rajasthan News: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, अगले दो दिन इन जिलों में होगी बारिश !
Rajasthan Weather News: राजस्थान के कुछ जिलों में आज बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सर्तकता बरतने के लिए कहा है।
राजस्थान की चिलचिलाती गर्मी से आमजन को राहत मिलने वाली है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार से अगले दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज की बात करें तो मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बारां, हनुमानगढ़ और झालावाड़ समेत आसपास के जिलों मे येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इन जिलों में आज बादल गरदजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिमि राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मगर, बारिश के वक्त लोगों को कुछ वक्त के लिए गर्मी से राहत जरूरम मिल जाएगी।
आपको बता दें कि वर्तमान में कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि प्रदेश के शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।
आज जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर के समय 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की सलाह है कि बिजली कड़कने के दौरान पेड़ के नीचे शरण न लेकर किसी सुरक्षित स्थान पर रुकें।












Click it and Unblock the Notifications