राजस्थान के जयपुर,अजमेर,भरतपुर,जोधपुर और बीकानेर में मौसम विभाग का अलर्ट,जानिए क्या होगा ?

rajasthan news: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी से बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है।

मौसम विभाग राजस्थान ने जोधपुर-बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना और जयपुर-अजमेर संभाग में भी मेघगर्जन के आसार जताए हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

meteorological-department-issues-alert-of-rain-hailstorm-and-thunder-in-rajasthan-from-3rd-february

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में तीन फरवरी से एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है। जिसके प्रभाव से कई इलाकों के मौसम में बदलाव होने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने तीन फरवरी को जोधपुर और बीकानेर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इन दोनों संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। जयपुर और अजमेर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत दोनों ही संभागों में मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान में 4 फरवरी को 4 संभागों में मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, झुंझुनू सीकर और जयपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तो वहीं चार फरवरी को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, बाड़मेर, पाली, जालोर, अजमेर, टोंक, सवाई माधौपुर, धौलपुर, भरतपुर, अलवर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 26 जनवरी से ही राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 26 जनवरी को जहां शीत लहर,घना कोहरे ने स्कूली बच्चों सहित आमजन को ठिठुरा दिया था तो वहीं 30 जनवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु व झुन्झनू जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई थी।

सर्वाधिक बारिश हनुमानगढ़ में 5 मिमी दर्ज हुई थी। अब प्रदेश में 3 से 5 फरवरी के बीच बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 3 से 4 फरवरी को कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+