अचानक पीछे से पकड़कर युवक करने लगा छेड़खानी, छात्रा ने चप्पलों से की धुनाई, देखें VIDEO

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में आज के स्कूली छात्रा ने रोज-रोज की छेड़खानी से तंग आकर एक मनचले की सैंडल से जमकर पिटाई कर दी। ये मनचला युवक कई दिनों से स्कूल जाने-आने के दौरान लड़की को परेशान किया करता था। छात्रा को मंजनू की पिटाई करते देख स्थानीय लोग भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने ने भी मनचले युवक पर अपने हाथ साफ कर लिए। मंजनू की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना दौसा के पूनम टॉकिज के पास शुक्रवार सुबह की है।

man who molested a school girl beaten very badly watch video

दौसा के कोतवाली थानाधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बड़ा गांव के रहने वाला गणपत लाल बैरवा ने छात्रा को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। यह नजारा देख स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और छात्रा को उसके चंगुल से छुड़वाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद छात्रा ने भी आरोपी गणपत की सैंडल से जमकर धुनाई की।

कार्रवाई से किया इंकार
थानाधिकारी नरेश मीणा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। छात्रा के परिजन व अन्य लोग भी थाने पहुंचे लेकिन उन्होंने किसी भी कार्रवाई से साफ इंकार कर दिया। इसके चलते आरोपी को शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया है। मीणा ने बताया कि आरोपी गणपत लाल बैरवा दौसा में ही सीमेंट की दुकान पर काम करता है। संभवतया उसने नशे में ही ऐसी हरकत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+