Fire Accident News: राजधानी जयपुर में भीषण अग्निकांड में पांच की मौत...आखिर क्या है वजह ?

Jaipur Fire Accident: राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में आज भीषण अग्निकांड हो गया। इस दर्दनाक अग्निकांड में 5 जने जिंदा जल गए । यहां एक मकान में भीषण आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई।

विश्वकर्मा के जैसल्या गांव में आग की चपेट में तीन मासूम बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

major-fire-in-jaipur-five-people-including-three-children-died-in-fire-caused-by-leakage-in-cylinde

हादसे में सभी मृतक बिहार निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच हादसे से सबूत जुटाए हैं।

दरअसल जैसल्या गांव में मधुबनी बिहार का एक परिवार किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि रात को जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे उस वक्त घर में आग लग गई। लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला।

Recommended Video

    Jaipur News: राजधानी जयपुर में भीषण अग्नीकांड में पांच की मौत...देखिए आप भी

    आग से बचने के लिए सभी एक कोने में चले गए। सभी लोग जिंदा जल गए। पड़ोसियों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक परिवार की मौत हो चुकी थी।

    दमकल विभाग के कर्मचारियों ने जले हुए शवों को बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम के लिए सवों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है।

    परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं।'

    इस तरह की एक घटना दिसंबर 2023 में राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में भी सामने आई थी। तब एक परिवार कमरे में हीटर जलाकर सो रहा था, जिससे रजाई में आग लग गई और पिता-पुत्री जिंदा जल गए थे।

    दंपती अपनी 2 महीने की बेटी निशिका के साथ कमरे में हीटर जलाकर सो रहे थे। हीटर बेड के पास ही रखा था। रात करीब डेढ़ बजे रजाई में आग लग गई थी। पिता-पुत्री की जलकर हो गई थी मौत।

    आग लगते ही दीपक और उसकी पत्नी ने शोर मचाया था। इससे पहले लोग वहां पहुंचते तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे और और पिता-पुत्री की मौत हो गई। कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया था। कमरे से केवल महिला को जीवित निकाला जा सका था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+