Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan : MLA का छोटा भाई निकला 'मुन्ना भाई' , SSC-MTS में फर्जी अभ्‍यर्थी बनाकर परीक्षा दिलाते गिरफ्तार

जयपुर, 26 जुलाई। राजस्‍थान के दौसा जिले के महुआ से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला का छोटा भाई हरिओम मीणा 'मुन्ना भाई' निकला है। राजस्‍थान पुलिस ने विधायक के भाई और फर्जी अभ्‍यर्थी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार को जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन एग्जाम ऑफ मल्टी टास्किंग स्टाफ (SSC-MTS) के परीक्षा केंद्र के बाहर की गई है।

rajasthan

मीडिया से बातचीत में डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि याज्ञवल्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी सीतापुरा कॉलेज जयपुर में सोमवार को SSC-MTS (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन एग्जाम ऑफ मल्टी टास्किंग स्टाफ ) का एग्‍जाम था। पेपर में ऋषि कुमार पुत्र सियाराम को डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। यह डमी कैंडिडेट उमेश पुत्र कंवर पाल मीणा की जगह परीक्षा दे रहा था।

आरोप है कि महुआ विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के छोटे भाई हरिओम मीणा पैसे लेकर ऋषि कुमार को डमी कैंडिडेट के रूप में एग्जाम में बैठाया था। पुलिस को फर्जीवाड़े की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने कार में बैठे हुए विधायक के भाई हरिओम मीणा और परीक्षा देकर आ रहे ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों से शिवदासपुरा थाने में पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकल गिरोह का सरगना टोडाभीम का कमल कुमार मीणा है। कमल ने विधायक के भाई हरिओम मीणा से संपर्क साधा। कहा- उसके पास क्या कोई डमी कैंडिडेट हैं, जो परीक्षा में बैठ सकते हैं।

डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि दोनों के बीच पैसों को लेकर एक बड़ी डील हुई। दोनों ने मिलकर अभ्यर्थी की जगह जिस ऋषि कुमार को भेजा उसका फोटो अभ्यर्थी से मिलता जुलता बना दिया। हरिओम ने कमल मीणा से कितने रुपए लिए और ऋषि को कितने रुपए दिए इसकी जानकारी जुटा रही है? आरोपी अब तक चार जगहों पर डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा में फर्जीवाड़ा करवा चुके हैं। शिवदासपुरा थाना पुलिस फरार कमल कुमार मीणा और मुख्य अभ्यर्थी सपोटरा निवासी उमेश मीणा की तलाश कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+