राजसमंद लोकसभा चुनाव 2024: पुरानी गलती ने बढ़ाई BJP प्रत्याशी महिमा सिंह की मुश्किलें
Mahima Singh Rajsamand: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरण में 19 व 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। चार जून को देशभर में एक साथ मतों की गिनती की जाएगी।
भाजपा देश में अबकी बार 400 पार का नारा दे रही है। वहीं, राजस्थान में एक बार फिर से सभी 25 सीटों पर कमल खिलाना चाहती है।

भाजपा ने राजस्थान के राजसमंद से पूर्व मेवाड़ राजघराने की महिमा सिंह को मैदान में उतारा है। इनके पति विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा सीट से भाजपा विधायक हैं।
दरअसल, भाजपा उम्मीदवार को महिमा सिंह को राजस्थान उच्च न्यायलय ने तथ्य छुपाने के मामले में नोटिस दिया है। पति विश्वराज सिंह मेवाड़ को भी नोटिस मिला है। दोनों को छह मई को जवाब तलब किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2024 में नाथद्वारा सीट से विश्वराज सिंह मेवाड़ के साथ उनकी पत्नी महिमा सिंह ने भी डमी कैंडिडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसमें उन्होंने अपने परिवार सहित पांच पैन कार्ड बताए, हालांकि बाद में 4 पैन कार्ड ही बताए।
ऐसे में महिमा सिंह पर तथ्य छुपाने को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई गई थी। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान रहे सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी करते हुए 6 मई को जवाब तलब किया है।
राजसमंद के जितेंद्र सिंह की ओर से याचिका पेश की गई, जिस पर राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यखंड पीठ जोधपुर की जस्टिस रेखा बोराणा ने महिमा सिंह के खिलाफ याचिका पेश होने पर नोटिस जारी किया।
उल्लेखनीय है कि राजसमंद लोकसभा सीट से साल 2019 में यहां से दीया कुमारी ने जीत दर्ज की थी। दीया कुमारी विधानसभा चुनाव जीतकर डिप्टी सीएम बन गईं। उनकी जगह राजसमंद से महिमा सिंह चुनाव लड़ रही हैं।
कांग्रेस ने डॉ. दामोदर गुर्जर को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने पहले राजसमंद से सुदर्शन सिंह को टिकट दिया था, मगर सुदर्शन सिंह ने यह कहकर टिकट लौटा दिया था कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना। विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें हार हुई थी। ऐसे में वे अब लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ना चाहते। सुदर्शन सिंह के मना करने के बाद कांग्रेस ने भीलवाड़ा से अपना प्रत्याशी बदला। दामोदर की बजाय सीपी जोशी को भीलवाड़ा से उम्मीदवार बनाया और दामोदर को राजसमंद भेज दिया।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications