मदन लाल सैनी नहीं रहे : 10वीं में थे तब हुई शादी, बस में सफर करना था पसंद, खेजड़ी की छंगाई करते लगी थी चोट
जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष् मदन लाल सैनी नहीं रहे। सोमवार को दिल्ली एम्स में 76 वर्ष की उम्र में सैनी ने अंतिम सांस ली। फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण कई दिन से उनका इलाज चल रहा था। पहले जयपुर के मालवीय नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को उनका दिल्ली एम्स में लाया गया था।

बता दें कि राजस्थान के सीकर शहर की पुरोहितजी की ढाणी निवासी मदन लाल सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 में हुआ था। दसवीं कक्षा में थे तब झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ की गुमानाराम की ढाणी निवासी पतासी देवी से उनकी शादी हुई थी। मार्च 2018 में राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाया था। फिर जून 2018 में उन्हें राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाकर उनके हाथ में पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा संगठन व आरएसएस में लंबे समय सक्रिय मदन लाल सैनी का नाम प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर आने के साथ ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया था।
मदन लाल सैनी बिल्कुल जमीन से जुड़े नेता थे। राज्यसभा सदस्य बनने से कुछ माह पहले वे एक दिन खेत पर (खेजड़ी) जांटी की छंगाई कर रहे थे, कुल्हाड़ी की हाथ में ऐसी चोट लगी कि ऑपरेशन करवाना पड़ गया था। मदन लाल सैनी छह भाइयों में सबसे बड़े थे। बेटा मनोज जयपुर हाईकोर्ट में वकालत करता है। छह बेटियां हैं। राज्यसभा सदस्य बनने से पहले वे अधिकतर सफर रोडवेज बस में ही करते थे।

मदन लाल सैनी का जीवन परिचय
-मदनलाल सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े थे। बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं।
-वर्ष 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया।
-1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे।
-भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश प्रभारी रहेे।
-सैनी संगठन के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। सादगी पर हर कोई चर्चा करता रहा है। सैनी जयपुर से सीकर आते समय अधिकतर राजस्थान रोडवेज में सफर करते थे।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications