Rajasthan Chunav 2024: क्या हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका की खींवसर के रास्ते होगी राजनीति में एंट्री?
Hanuman Beniwal wife: लोकसभा चुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल अचानक चर्चा में आ गई हैं। वजह ये है कि कनिका बेनीवाल की अब राजनीति में एंट्री हो सकती है और वो भी खींवसर के रास्ते।
दरअसल, साल 2024 के आम चुनाव में भी हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव 2019 वाली राह पर हैं। हालांकि इस बार पार्टी अलग है। पिछली बार खींवसर विधायक रहते नागौर सीट पर भाजपा से गठबंधन करके चुनाव लड़ा। इस बार कांग्रेस से हाथ मिलाया है।

हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव में अपना पिछला इतिहास दोहराते हैं और फिर से नागौर सांसद बनते हैं तो उनके खींवसर से विधायक छोड़नी पड़ेगी। ऐसा ही पिछली बार भी किया था, मगर इस बार थोड़ी सियासी गणित थोड़ी अलग है।
पिछली बार हनुमान बेनीवाल ने खींवसर से विधायक छोड़कर अपने भाई नारायण बेनीवाल को उप चुनाव में उतारा और विधायक बनाया। इस बार भी वैसे स्थिति बनती है तो नारायण बेनीवाल की जगह हनुमान बेनीवाल की पत्नी को खींवसर सीट उप चुनाव लड़वाया जा सकता है।
कनिका बेनीवाल की नागौर लोकसभा सीट से साल 2024 का चुनाव लड़ने की चर्चा चली थी, मगर वो स्थिति तब बनती जब हनुमान बेनीवाल का कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होता। गठबंधन नहीं होने पर
हनुमान बेनीवाल खुद चुनाव लड़ने की बजाय पत्नी को मैदान में उतार सकते थे।
नागौर सीट लोकसभा चुनाव 2024
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। नागौर हॉट सीट बनी हुई है। मजेदार बात यह है कि हनुमान बेनीवाल व डॉ. ज्योति मिर्धा ही एक बार से आमने-सामने हैं। पिछली बार हनुमान बेनीवाल भाजपा से ज्योति कांग्रेस से थीं। अब बार दोनों ने ही पार्टी बदल ली। दोनों ही एक-एक बार नागौर सांसद रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications