Lokendra Singh Kalvi: नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Lokendra Singh Kalvi RIP: लोकेंद्र सिंह कालवी का ब्रेन स्टोक होने के बाद से एसएमएस में इलाज चल रहा था। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी।

Lokendra Singh Kalvi

Lokendra Singh Kalvi Passed Away: एक दुखद खबर राजस्थान से है, करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात हार्ट अटैक से जयपुर में निधन हो गया। आपको बता दें कि उनके निधन की पुष्टि जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल की ओर से की गई है। उनका अंतिंम संस्कार आज उनके पैतृक गांव कालवी में होगा लेकिन इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। लोकेंद्र सिंह कालवी( 80 वर्ष) का निधन केवल करणी सेना के लिए ही नहीं बल्कि उनके समर्थकों के लिए भी गहरा झटका है, हालांकि वो जून 2022 से बीमार चल रहे थे।

उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कल देर रात उनका निधन हार्ट अटैक से हो गया। अपने भड़काऊ भाषण और तीखे मिजाज की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले लोकेंद्र सिंह ने 18 साल पहले करणी सेना का गठन किया था। राज्य के स्थानीय मुद्दों को बहुत ही सख्त अंदाज में उठाने वाली करणी सेना उस वक्त पूरे भारत में सुर्खियां बन गई, जब इसने लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर विरोध किया था। सेना ने इस फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए राजस्थान से लेकर मुंबई तक कई जगह प्रोटेस्ट किया था।

उनके हंगामे के ही कारण फिल्म की रिलीज रोकनी पड़ी थी। उसके बाद फिल्म का नाम बदलना पड़ा था और कई दृश्यों पर कैंची चलानी पड़ी थी। करणी सेना ने धमकी दी थी कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वो फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और भंसाली के सिर काटने वाले को ईनाम देंगे।

मालूम हो कि नागौर जिले के कालवी गांव में जन्मे कालवी की पढ़ाई अजमेर से हुई थीं। अपने वंश, कुल और राजपरिवारों के मूल्यों को सख्ती से पालन करने वाले कालवी बहुत अच्छे वक्ता और बॉस्केटबॉल खिलाड़ी थे। खुद को किसानों का रहनुमा बताने वाले कालवी ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई और वो कुछ दिनों तक राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे लेकिन उन्हें सियासत में आशातीत सफलता नहीं मिली। वो साल बाड़मेर-जैसलमेर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके थे लेकिन असफल रहे थे। उनके निधन पर स्थानीय नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+