लोकसभा चुनाव 2024: मतगणना से पहले अशोक गहलोत ने बता दिया-'राजस्‍थान में इतनी सीटें जीतेगी कांग्रेस'

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: आम चुनाव 2024 के लिए राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर मतदान पूर्ण हो चुका है। दो चरणों में हुए मतदान के बाद हर किसी को चार जून का इंतजार है।

राजस्‍थान में अबकी बार एक बार फिर सभी 25 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी या 10 साल बाद कांग्रेस खाता खोलने में सफल हो पाएगी। हर कोई उम्‍मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है।

Lok Sabha Elections 2024 Ashok Gehlot

जयपुर-दिल्‍ली से लेकर हार-जीत का गुणा-भाग लगाया जा रहा है। फलोदी सट्टा बाजार लगातार भाव ऊपर-नीचे कर रहा है। इस बीच राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में वे 25 में से 22 सीटों पर खुद जाकर आए हैं। पूरा भरोसा है कि इस बार कांग्रेस की सीटों की संख्‍या डबल डिजिट में होगी। इस मतलब यह है कि गहलोत का दावा कांग्रेस को राजस्‍थान में 9 से ज्‍यादा सीटें मिलेंगी।

गहलोत यह भी कहते हैं कि इस बार 400 पार की बात करने वाली एनडीए सरकार सत्‍ता से बाहर हो जाए तो इसमें कोई अचरज नहीं होना चाहिए, क्‍योंकि जनता सब समझती है। जनता में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल है।

हालांकि गहलोत यह बात कहने से भी नहीं चूके कि जनता के मूड के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, क्‍योंकि इंदिरा गांधी भी चुनाव हार गई थीं। अटल बिहारी वाजपेयी भी फील गुड और शाइनिंग इंडिया का नारा देकर चुनाव नहीं निकाल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+