Bhilwara Lok Sabha Seat: क्या राजस्थान में RSS vs BJP की लड़ाई में फंस गई भीलवाड़ा की टिकट?
BJP Candidate Bhilwara Lok Sabha Election 2024: आम चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की भीलवाड़ा सीट पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है जबकि 25 में से 24 अन्य सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए।
राजस्थान की राजनीति में चर्चा है कि आखिर भीलवाड़ा सीट पर भाजपा की टिकट में क्या पेंच फंसा हुआ है? साल 2014 व 2019 में लगातार दो बार के सांसद सुभाष बहेड़िया को तीसरी बार मौका मिलेगा या इस बार बहेड़िया का टिकट कट जाएगा?

सुभाष बहेड़िया पहले भी साल 1996 में भाजपा की टिकट पर भीलवाड़ा से सांसद रह चुके हैं, मगर लोकसभा चुनाव 2024 में अभी तक इनकी टिकट का कोई अता-पता नहीं। जबकि कांग्रेस ने डॉ. दामोदर गुर्जर को मैदान में उतार दिया।
बता दें कि दामोदर गुर्जर स्थानीय नहीं हैं। ये पूर्व आरपीएस अधिकारी रहे हैं। ये टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट मांग रहे हैं। भीलवाड़ा से टिकट मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में थोड़ा गुस्सा भी है। इसके बावजूद भाजपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि भीलवाड़ा में भाजपा उम्मीदवार का फैसला भाजपा-संघ (RSS) की कथित लड़ाई के बीच फंसा हुआ है। संघ इस बार सुभाष बहेड़िया से खफा है। जबकि भाजपा इन्हें टिकट देना चाह रही है। संघ की पसंद रवि जाजू है।
कहते हैं कि भीलवाड़ा विधानसभा सीट का चुनाव भी भाजपा बनाम संघ हो गया था। भाजपा ने विट्ठल शंकर अवस्थी को उतारा था। अशोक कुमार कोठारी निर्दलीय जीते। कोठारी को निर्दलीय चुनाव लड़ने के पीछे कुछ लोग संघ का हाथ बताते हैं।
भीलवाड़ा विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्रत्याशी चयन संघ की बात भारी पड़ी थी। अब संघ वो सब लोकसभा चुनाव 2024 में दोहराना चाहता है, मगर भाजपा भी संघ को झुकाने के लिए अड़ गई है। भाजपा का तर्क है कि वैश्य समाज से आने वाले सुभाष बहेड़िया बेहतर कंडिडेट हैं।
भीलवाड़ा में संघ बनाम बीजेपी में यह भी तर्क दिया जा रहा है कि कांग्रेस ने तो पूरे राजस्थान में किसी वैश्य को टिकट नहीं दिया। भाजपा ने सिर्फ कोटा से ओम बिरला को उतारा है। दूसरा वैश्य प्रत्याशी भीलवाड़ा से उतारा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications