Tonk: महादेव मंदिर पुजारी का शव मिलने के बाद मचा बवाल, स्थानीय लोग कर रहे प्रदर्शन
टोंक जिले के गांव डिग्गी में महादेव मंदिर पुजारी का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर मामले के खुलासे की मांग की।
राजस्थान के टोंक जिले में मंदिर पुजारी का शव मिलने के बाद बवाल मच गया। स्थानीय लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर मामले के खुलासे की मांग कर पड़ा है।

टोंक एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि गांव डिग्गी से सूचना मिली कि महादेव मंदिर के पुजारी का शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर देंगे। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफतारी की मांग पर अड़े हैं। लोग पुलिस से कह रहे हैं कि मंदिर पुजारी उनके लिए भगवान के समान थे। आरोपी पकड़े जाएंगे। उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम होने देंगे।












Click it and Unblock the Notifications