Rajasthan: नागौर में मिला लिथिमय का भंडार, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लागत में कमी आने की उम्‍मीद

भारत की लिथियम की 80 फीसदी मांग राजस्‍थान से पूरी हो सकती है। राजस्‍थान के नागौर में लिथियम का जम्‍मू कश्‍मीर से भी बड़ा भंडार मिला है।

Lithium Nagaur Rajasthan

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बढ़ते चलन के बीच अच्‍छी खबर सामने आई है। खबर ये है कि राजस्‍थान के नागौर में लिथियम के भंडार मिले हैं, जो जम्‍मू कश्‍मीर में मिले भंडार से भी ज्‍यादा है। इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लागत में कमी आ सकती है।

CNBC-TV18 की न्‍यूज के अनुसार राजस्थान के नागौर में मिला लिथियम डिपॉजिट देश की 80 प्रतिशत मांग को पूरा करने में सक्षम है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम फरवरी में जम्‍मू कश्‍मीर के रियासी जिले में 5.9 मिलियन टन लिथियम डिपॉजिट की खोज की गई थी। जम्‍मू कश्‍मीर और राजस्‍थान के अलावा मेघालय, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लिथियम की खोज की जा रही है।

लिथियम का भंडार मिलने से देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लागत में काफी कमी आने की उम्‍मीद है। ईवी व्हीकल के मार्केट और उनके ग्राहकों को आने वाले समय में काफी फायदा हो सकता है।

भारत की पहली बड़ी लिथियम डिपॉजिट की खोज दो साल पहले कर्नाटक में की गई थी। यहां 1600 टन का भंडार मिला था! भारत के पास अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा लिथियम भंडार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+