राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खान में टूट गई लिफ्ट की चैन, एक की टूटी सांस फिर आगे....
Rajasthan HCL Mine Accident: राजस्थान के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर की खदान में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब लिफ्ट की चैन टूट गई। जिससे लिफ्ट में सवार 15 लोग खदान में फंस गए। 14 लोगों का सकुशल रेस्क्यू हो गया जबकि एक अधिकारी की मौत हो गई।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान में लिफ्ट टूटने के बाद हुए हादसे में एक अधिकारी की मौत हो गई है, जबकि शेष 14 अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झुंझुनूं के खेतड़ी कॉपर माइंस के कोलियान नगर खदान में लिफ्ट के तहत खदान में निरीक्षण करने पहुंची कोलकाता की विजिलेंस टीम लिफ्ट के वायर टूट जाने से खदान में फंसे लोगों को भीलवाड़ा, कोलकाता व खेतड़ी कॉपर माइंस के रेस्क्यू ने टीम लगातार संघर्ष करते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। खदान में फंसे 14 लोगों को रेस्क्यू के बाद अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया है। जिनका डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है।
राजस्थान की कॉपर सिटी झुंझुनूं में हुए खदान हादसे में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के चीफ विजिलेंस ऑफिस उपेंद्र कुमार पांडे की मौत हो गई है। उनके शव को केसीसी अस्पताल में रखवाया गया।
लिफ्ट में फंसे अन्य 14 अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लिफ्ट टूटकर अचाकर नीचे गिरने के कारण 3 अधिकारियों के पैर में फ्रेक्चर हो गया है, जबकि कुछ के हाथ में चोटें आई हैं।
सबसे पहले खदान प्रभारी को निकाला
सभी अधिकारी मंगलवार शाम 1875 फीट गहरी खदान में निरीक्षण करने लिफ्ट के जरिए नीचे गए थे। करीब 7:30 बजे जब निगरानी विभाग के सदस्य और अन्य अधिकारी वापस ऊपर आ रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट की रस्सी टूट गई, और नीचे जा गिरी। इसके बाद खदान में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में तीन टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
करीब 14 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बुधवार सुबह एक-एक करके सभी 15 अधिकारियों को बाहर निकाल लिया गया। पहले स्लॉट में कोलिहान खदान प्रभारी ए. के. शर्मा, मैनेजर प्रीतम ओर हंसीराम बाहर आए. जबकि दूसरे स्लॉट में जेडी गुप्ता, ए.के. बेरवा, वनेंदू भंडारी, निरंजन साहू, भागीरथ सिंह कुशल को बाहर निकाला गया। इसके बाद बाकी सदस्यों का रेस्क्यू किया गया।
देश की सबसे बड़ी और गहरी कॉपर माइन
आपकों बता दे कि राजस्थान के झुंझुनूं के खेतड़ी में जहां यह खदान हादसा हुआ है वो इलाका चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसी कारण खेतड़ी और उसके आसपास के हिस्से में तांबे के बड़े भंडार हैं।
देश का 50 प्रतिशत तांबा इन्हीं पहाड़ों की खदान से निकाला जाता है। इसी कारण इसे 'ताम्र नगरी' कहा जाता है। इन खदानों में खनन का काम भारत सरकार के उपक्रम से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड करता है।
हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड भारत सरकार के खान मंत्रालय के अधीन है। भारत में केवल इसी कंपनी को देशभर में खनन से लेकर सारी प्रक्रियाओं का काम करने का लाइसेंस मिला हुआ है।
खेतड़ी और कोलिहान क्षेत्र में करीब 324 किमी के दायरे में 300 से अधिक भूमिगत खदानें हैं, जहां समुद्र तल से माइनस 102 मीटर की गहराई पर तांबा निकाला जाता है। ऐसे में यह देश की पहली सबसे बड़ी और सबसे गहरी तांबे की माइंस हैं।












Click it and Unblock the Notifications