राजस्थान में आया कानून राज, भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिखा "इसे कहते है कानून"

Bharatpur News: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब राजस्थान में भी कानून के राज का इकबाल बुलंद होता हुआ नजर आ रहा है। आज भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जैसे ही लिखा "इसे कहते है कानून" तो वायरल हो गया।

भरतपुर में साइबर ठगों के ठिकानों पर शुरू हुए बुलडोजर एक्शन के बाद आज डीग में जैसे ही अतिक्रमियों ने अपना अतिक्रमण हटाया तो आईजी राहुल प्रकाश ने फोटो शेयर करते हुए लिखा की कानून राज इसे कहते है। फिर क्या था सोशल मीडिया पर कानूनराज की तारीफ में बाढ़ सी आ गई।

भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश और डीग एसपी राजेश कुमार मीणा ने मेवात में साइबर ठगों के विरूद्ध आपरेशन एंटीवायरस आभियान चलाकर साइबर ठगो की कमर को तोड़कर रख दिया है।

law-and-order-has-come-to-rajasthan-ig-rahul-prakashs-operation-antivirus-has-shown-its-effect

जहां डीग मेवात पूरे देश में जामताड़ा के बाद साइबर ठगी के मामलो में अपना पहला स्थान बना चुका था अब फिर से साइबर ठगी के मामलों में गिरावट आने लगी है।

आईजी राहुल प्रकाश ने ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों के ठिकानों को चिन्हित करके उनके द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीनों पर साइबर ठगी के रूपए से अर्जित करके आलीशान मकानों के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई चालू की ।

जिसके तहत कुछ दिन पूर्व सिकरी के बनेनी ढोकला और कामां के लेवड़ा गांव में तीन मकानों को बुलडोजर कार्यवाही के तहत जमींदोज किया गया था। इसी प्रकार केथवाड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव झेझपुरी में साइबर ठगी के रूपयो से अर्जित करके अवैध रूप से सरकारी जमीन पर आलीशान मकान बनाया गया था।

जिसकों नियमनुसार 4 जुलाई को बुलडोजर कार्यवाही करके जमींदोज करने से पहले ही अतिक्रमणियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिया।

आईजी राहुल प्रकाश ने एक्स सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा "कानून का राज इसको कहते हैं"। झेंझपुरी केथवाडा में कल साइबर अपराधियों के अवैध निर्माण तोड़ा जाना था पर अतिक्रमियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+