राजस्थान में सांचौर-बाड़मेर हाईवे पर लड़ाकू विमान तेजस व जगुआर की लैंडिंग
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास सोमवार को इतिहास रचा गया है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की हाईवे पर सफल लैंडिंग हुई है। यह सब भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे पर बनी इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर हुआ है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान से गुजर रहे भारतमाला प्रोजेक्ट हाईवे (NH 925ए) पर सांचौर-बाड़मेर जिले की सीमा से सटे अगड़वा में सोमवार सुबह दस पहले लड़ाकू विमान तेजस को टच एंड गो किया गया। उसके बाद यहां पर तेजस की इमरजेंसी लैंडिंग भी हुई। इसी तरह से थोड़ी देर बाद इसी हाइवे फाइटर प्लेन फाइटर जेट जगुआर व सुखोई 30 को भी उतारा गया।

अगड़वा भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल सीमा के नजदीकी जगहों में से एक है। यहां हाईवे पर बनाई गई एयर स्ट्रिप का 9 सितंबर 2021 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया था। ट्रायल के दौरान यहां पर दो हेलिकॉप्टर की लैंडिंग करवाई गई थी।
बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर दूर अगड़वा में पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप करीब 3 किलोमीटर लंबी है। इस पर जब भी लड़ाकू विमानों की इमरजेंसी करवाई जाती है तब भारतीय वायुसेना के पालयटों का जोश व उत्साह देखने लायक होता है। हाईवे के आस-पास लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो जाती है।
भारतीय वायुसेना के विमानों की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग का परीक्षण करने के लिए एयर स्ट्रिप पर 25 गुणा 65 वर्गमीटर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) केबिन भी बनाया गया था। यहां सोमवार को दोपहर करीब एक बजे एंटोनोव एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने सफल लैंडिंग की।
इस हवाई पट्टी पर पिछले तीन दिनों से वायु सेना ने डेरा डाल रखा है लेकिन सर्विस रोड से आवागमन सुचारू था। लड़ाकू विमानों की लैंडिंग की वजह से हवाई पट्टी के पास बनी सर्विस रोड पर भी आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया। इस परीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में वायु सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications